MP News: शहडोल में दो सगे भाईयों की हत्या के बाद मचा बवाल, परिजनों ने किया NH 43 पर चक्का जाम; इंसाफ की गुहार
दो सगे भाईयों की हत्या के बाद शहडोल का माहौल गर्म है। विवाद पुरानी रंजिश और जमीन से जुड़ा हुआ है। वहीं, बुधवार को नाराज परिजन और ग्रामीणों ने बुढार नेशनल हाईवे 43 पर जाम लगा दिया। मामले की गंभीरता को देखते हुए मौके पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया है।

शहडोल जिले के केशवाही थाना क्षेत्र के बलबहरा गांव में मंगलवार रात जमीनी विवाद को लेकर दो सगे भाइयों की बेरहमी से हत्या कर दी गई। बताया जा रहा है कि यह हत्या पुरानी रंजिश और जमीन के विवाद के कारण की गई है। घटना के बाद से पूरे गांव में सन्नाटा पसरा हुआ है।
जानकारी के अनुसार, मृतक भाई राकेश उर्फ सोनू तिवारी और राहुल तिवारी अपनी ऑटो पार्ट्स की दुकान पर दीप जलाने पहुंचे थे। तभी गांव के करीब एक दर्जन आरोपी पीछे से दुकान में घुस आए और धारदार हथियारों व लाठी-डंडों से हमला कर दोनों को बुरी तरह पीट दिया। गंभीर रूप से घायल दोनों भाइयों को स्थानीय लोग अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने राकेश को मृत घोषित कर दिया, जबकि राहुल ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।

बुधवार को बुढार हाईवे पर दो भाइयों की हत्या के विरोध में परिजनों और ग्रामीणों ने नेशनल हाईवे-43 पर चक्का जाम कर दिया है। प्रदर्शनकारियों की मांग है कि मौके पर जिलाधिकारी (डीएम) को बुलाया जाए, ताकि वे सीधे उनसे बात कर सकें। विरोध के चलते हाईवे के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गई हैं। परिजनों का आरोप है कि पुलिस आरोपियों से मिली हुई है, इसलिए वे किसी पुलिस अधिकारी से बात नहीं करेंगे।