संदिग्ध हितग्राहियों का सत्यापन कराएं-- कलेक्टर
पात्र हितग्राही ही प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि का लाभ लें

रीवा ब्रेकिंग
संदिग्ध हितग्राहियों का सत्यापन कराएं– कलेक्टर
पात्र हितग्राही ही प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि का लाभ लें
प्रधानमंत्री किसान सम्मन निधि योजना की 20वीं किस्त ऑनलाइन जारी कर दी गई है इसके साथ-साथ पोर्टल पर तहसीलदार संदिग्ध हितग्राही किसानों की सूची भी जारी की गई है। इन हितग्राहियों की राशि होल्ड की गई है। सत्यापन होने के बाद इन्हें राशि जारी की जाएगी कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल ने सभी तहसीलदारों को पोर्टल से संदिग्ध हितग्राही किसानों की सूची प्राप्त कर उसकी तत्काल सत्यापन कराने के निर्देश दिए हैं कलेक्टर ने कहा कि पोर्टल में पति-पत्नी दोनों पंजीकृत हैं मृत्य हितग्राही तथा बारिसान दोनों का पंजीयन है अथवा 1 फरवरी 2019 के बाद भूमि धारण करने वाले हितग्राही का भी यदि पंजीयन हो गया है तो वे पात्र नहीं है। इन बिंदुओं पर संदिग्ध हितग्राहियों का सत्यापन करके पोर्टल पर जानकारी उपलब्ध कराए पूरे विवरण के साथ एक्सेल सीट पर सूची तत्काल प्रस्तुत करें सत्यापन के बाद ही संदिग्ध हितग्राहियों के खातों में अंतरित की जाएगी।




