12 वर्ष बाद मिला हत्या के मामले में फरार आरोपी 20 हजार का पुलिस ने किया था इनाम घोषित
फरार चल रहे बीस हजार के इनामी आरोपी को गोविंदगढ़ पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है

हम वहीं दिखाएंगे जो सच है
*12 वर्ष बाद मिला हत्या के मामले में फरार आरोपी 20 हजार का पुलिस ने किया था इनाम घोषित*
*♦️रीवा : क्राइम समाचार*
रीवा : जिले के गोविंदगढ़ थाना क्षेत्र में 2013 में हुए हत्या के मामले में फरार चल रहे बीस हजार के इनामी आरोपी को गोविंदगढ़ पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है मिली जानकारी के अनुसार दिनांक 30 अगस्त को पुलिस को मुखबिर से मिली जानकारी के अनुसार आरोपी अजय उर्फ अक्षय कोल पिता जयराम कोल उम्र 34 वर्ष निवासी सठीहा थाना गोविंदगढ़ को गिरफ्तार करते हुए आज माननीय न्यायालय में पेश करते हुए जेल भेज दिया गया है इस कार्रवाई में भूमिका निभाने वाले थाना प्रभारी गोबिंदगढ़ अरविंद सिंह राठौर उप निरीक्षक निशा खूता सहायक उप निरीक्षक राम जियावान वर्मा प्रधान आरक्षक आनंद शेखर तिवारी शिवकुमार दुबे और आरक्षक अर्पित सिंह नीरज पांडेय सैनिक विनीत शुक्ला सुधाकर मिश्रा की मुख्य भूमिका रही।
*✍️ गीता तिवारी की रिपोर्ट*




