थाना अमहिया पुलिस ने तीन माह पूर्व सिरमौर चौराहा ओवरब्रिज के ऊपर हुई चैन स्नेचिंग के तीसरे आरोपी को गिरफ्तार कर पेश न्यायालय किया*
सिरमौर चौराहा ओवरब्रिज के ऊपर स्कूटी से जाते समय एक अज्ञात मोटरसाइकिल में दो व्यक्ति आए और मेरे गले में पहनी हुई सोने की चैन को छीन कर भाग गए,

*थाना अमहिया पुलिस ने तीन माह पूर्व सिरमौर चौराहा ओवरब्रिज के ऊपर हुई चैन स्नेचिंग के तीसरे आरोपी को गिरफ्तार कर पेश न्यायालय किया*
पुलिस अधीक्षक रीवा श्री विवेक सिंह एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रीवा श्रीमती आरती सिंह के निर्देशन में तथा नगर पुलिस अधीक्षक रीवा श्रीमती डा. रितु उपाध्याय के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी अमहिया उनि शिवा अग्रवाल ने थाना स्टाफ के साथ मिलकर तीन माह पूर्व हुई चैन स्नेचिंग के तीसरे आरोपी को पकड़ा ।
घटना का विवरणः-दिनांक 01.06.25 को फरियादिया मंजुला पटेल निवासी रतहरा रीवा द्वारा थाना में रिपोर्ट की गई की सिरमौर चौराहा ओवरब्रिज के ऊपर स्कूटी से जाते समय एक अज्ञात मोटरसाइकिल में दो व्यक्ति आए और मेरे गले में पहनी हुई सोने की चैन को छीन कर भाग गए, रिपोर्ट पर थाना अमहिया रीवा में अपराध पंजीबद्ध किया जाकर विवेचना दौरान प्रकरण के दो विधि विरुद्ध किशोरों को पूर्व में पकड़ा जाकर न्यायालय में पेश किया जा चुका था । प्रकरण के तीसरे आरोपी हर्ष विश्वकर्मा उर्फ गोलू पिता मोतीलाल विश्वकर्मा उम्र 20 वर्ष निवासी ग्राम पनगड़ी चौकी लाल गांव थाना गढ़ जिला रीवा जिसने चैन खरीदा था को गिरफ्तार किया जाकर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।
महत्वपूर्ण भूमिकाः-
उनि शिवा अग्रवाल, उनि आर.एन. बागरी, आर. विकाश तिवारी, आर. कौशलेंद्र सिंह, आर. विवेक सिंह, आर. अनुज सिंह , प्र.आर. रामसखा वर्मा की सराहनीय भूमिका रही।




