Bhopal News: डेयरी की आड़ में काटा जा रहा गौवंश, लोडिंग ऑटो में मिले अवशेष, बजरंग दल ने किया प्रदर्शन
एलएनसीटी कॉलेज के पास ऑटो को रोककर जब जांच की गई तो उसमें गौवंश के अवशेष मिले। घटना के विरोध में कार्यकर्ताओं ने पुष्पा नगर चौराहे पर प्रदर्शन किया। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को हिरासत में लिया है।

Bhopal News: डेयरी की आड़ में काटा जा रहा गौवंश, लोडिंग ऑटो में मिले अवशेष, बजरंग दल ने किया प्रदर्शन
एलएनसीटी कॉलेज के पास ऑटो को रोककर जब जांच की गई तो उसमें गौवंश के अवशेष मिले। घटना के विरोध में कार्यकर्ताओं ने पुष्पा नगर चौराहे पर प्रदर्शन किया। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को हिरासत में लिया है।
ऐशबाग इलाके के कम्मू का बाग में गौवंश को काटे जाने का मामला सामने आया है। बीती रात यहां पर तीन गाय काटी गईं। उन्हें आटो में भरकर ले जाया जा रहा था। इसी दौरान बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने उन्हें रोक लिया। ऑटो में गौवंश के अवशेष मिले। इसी दौरान पुलिस मौके पर पहुंच गई। गौवंश के काटने वालों पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई करने की मांग को लेकर बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने जमकर प्रदर्शन किया।
यह भी पढें: रीवा में प्राचीन दरगाह पर तोड़फोड़ और भगवा झंडा, Police तैनात
जानकारी के अनुसार बजरंग दल के कार्यकर्ताओं को पिछले कई दिनों से सूचना मिली रही थी कि अस्सी फीट रोड स्थित कम्मू के बाग में डेयरी की आड़ में गौवंश को काटा जा रहा है। सूचना मिलने के बाद से ही बजरंग दल के कार्यकर्ता यहां पर सक्रिए थे। सोमवार सुबह कार्यकर्ताओं को सूचना मिली कि पुष्पा नगर पेट्रोल पंप के सामने स्थित दूध डेरी से एक लाल रंग के ऑटो में गौवंश काट कर ले जाया जा रहा है। इसके बाद बजरंग दल के विभाग संयोजक अभिजीत सिंह राजपूत ने अपने कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर ऑटो की तलाश करना शुरू कर दी। थोड़ी ही देर बाद पता चला कि ऑटो रायसेन रोड पर जा रहा है। कार्यकर्ताओं ने पीछा करना शुरू कर दिया। एलएनसीटी कॉलेज के पास ऑटो को रोक लिया गया।
यह भी पढें: खाद के लिए परेशान किसान प्रशासन समस्या को समाधान करने में है नाकाम
जानकरी के अनुसार ऑटो में तीन-चार गौवंश कटे हुए मिले हैं। इस घटना की सूचना तुरंत पुलिस और प्रशासन को दी गई। घटना के विरोध और आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर बजरंग दल ने पुष्पा नगर चौराहा पर प्रदर्शन किया। इस दौरान इलाके में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। ऐशबाग पुलिस ने इस मामले में प्रकरण दर्ज करने के बाद आरोपी को हिरासत में लिया है। जानकारी के अनुसार कांग्रेस के पूर्व पार्षद का बेटा गौवंश की हत्या के मामले में मुख्य संदिग्ध है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।




