MP News: सीएम डॉ. यादव बोले- ऑपरेशन सिंदूर से भारत ने पाकिस्तान को उसकी भाषा में जवाब दिया
Independence Day: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में देशभक्ति से ओत-प्रोत प्रदेशवासियों ने उत्साह और उमंग के साथ 79वां स्वतंत्रता दिवस मनाया। मुख्यमंत्री ने भोपाल के लाल परेड ग्राउंड पर राज्य स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह में ध्वजारोहण कर निरीक्षण वाहन से परेड का अवलोकन कर सलामी ली। उन्होंने प्रदेशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दीं

MP News: सीएम डॉ. यादव बोले- ऑपरेशन सिंदूर से भारत ने पाकिस्तान को उसकी भाषा में जवाब दिया
Independence Day: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में देशभक्ति से ओत-प्रोत प्रदेशवासियों ने उत्साह और उमंग के साथ 79वां स्वतंत्रता दिवस मनाया। मुख्यमंत्री ने भोपाल के लाल परेड ग्राउंड पर राज्य स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह में ध्वजारोहण कर निरीक्षण वाहन से परेड का अवलोकन कर सलामी ली। उन्होंने प्रदेशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दीं
मध्य प्रदेश में 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस की 78वीं वर्षगांठ पर राजधानी भोपाल के लाल परेड ग्राउंड में राज्य स्तरीय समारोह में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली। मुख्यमंत्री कार्यक्रम में धोती-कुर्ता के साथ नारंगी जैकेट और सतरंगी पगड़ी पहनी थी। उन्होंने स्वंत्रता दिवस की प्रदेशवासियों को बधाई और शुभकामनाएं दी। साथ ही सरकार की उपलब्धियां गिनाई। साथ ही सीएम ने ऑपरेशन सिंदूर का जिक्र करते हुए कहा कि जो जैसा, उसे वैसा ही जवाब दिया। मुख्यमंत्री ने लाड़ली बहनों को दीपावली के बाद 1500 रुपए देने के अपनी घोषणा को भी दोहराया।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में किए गए ऑपरेशन सिंदूर ने पाकिस्तान को उसकी ही भाषा में करारा जवाब दिया है। इस अभियान ने पूरी दुनिया के सामने भारत की शक्ति और सामर्थ्य को प्रमाणित किया। देश की एकता और अखंडता पर बुरी नजर डालने वालों को स्पष्ट संदेश है कि वे जिस भाषा में समझते हैं, हम उसी भाषा में जवाब देंगे। राष्ट्र और धर्म की रक्षा के लिए जो कहना होगा, हम कहेंगे। देश के वीर सपूतों को शत-शत नमन।

पांच वर्षों में 2.5 लाख युवाओं मिलेंगे नौकरी के अवसर

उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा ने जबलपुर और उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने शहडोल में ध्वजारोहण किया। मंत्री डॉ. कुंवर विजय शाह रतलाम, मंत्री कैलाश विजयवर्गीय धार, मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल भिण्ड, मंत्री राकेश सिंह नर्मदापुरम, मंत्री करन सिंह वर्मा मुरैना, मंत्री उदय प्रताप सिंह बालाघाट, मंत्री सम्पतिया उइके मंडला, मंत्री तुलसीराम सिलावट बुरहानपुर, मंत्री एदल सिंह कंषाना दतिया, मंत्री निर्मला भूरिया मंदसौर, मंत्री गोविंद सिंह राजपूत नरसिंहपुर, मंत्री विश्वास सारंग खरगौन, मंत्री नारायण सिंह कुशवाह ग्वालियर, मंत्री नागर सिंह चौहान अलीराजपुर, मंत्री प्रदुम्न सिंह तोमर शिवपुरी और मंत्री राकेश शुक्ला श्योपुर में ध्वजारोहण किया।
वहीं, मंत्री चैतन्य काश्यप राजगढ़, मंत्री इन्दर सिंह परमार दमोह, राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कृष्णा गौर सीहोर, राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) धर्मेन्द्र भाव सिंह लोधी खंडवा, राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दिलीप जायसवाल सीधी, राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गौतम टेटवाल बड़वानी, राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) लखन पटेल मउगंज, राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) नारायण सिंह पंवार रायसेन, राज्यमंत्री नरेन्द्र शिवाजी पटेल बैतूल, राज्यमंत्री प्रतिमा बागरी डिंडोरी, राज्यमंत्री दिलीप अहिरवार अनूपपुर और राज्यमंत्री राधा सिंह सिंगरौली में ध्वजारोहण किया।




