तहसील कार्यालय गुढ़ में एसडीएम डॉ.अनुराग तिवारी ने किया ध्वजारोहण
एसडीएम डॉ.अनुराग तिवारी ने किया ध्वजारोहण

गुढ़ ब्रेकिंग
तहसील कार्यालय गुढ़ में एसडीएम डॉ.अनुराग तिवारी ने किया ध्वजारोहण
रीवा जिले के पूर्वांचल में स्थिति गुढ़ तहसील में स्वतंत्रता दिवस बड़े धूमधान के साथ मनाया गया ध्वजारोहण एसडीएम डॉ. अनुराग तिवारी द्वारा किया गया तथा कार्यक्रम की अध्यक्षता अधिवक्ता संघ गुढ़ के अध्यक्ष डॉ. दिलीप मिश्र नें किया विश्रामगृह में ध्वजारोहण तहसीलदार अरूण यादव नें किया कार्यक्रम में प्रमुख रूप से नायब तहसीलदार सुश्री महिमा पाठक, राजस्व निरीक्षक जितेन्द्र सिंह उपस्थित रहे।उक्त के अतिरिक्त प्रमुख रूप से कार्यक्रम में अधिवक्ता पंकज मिश्र, शेख अब्दुल्ला, जे.डी.सिंह, बृजेश चतुर्वेदी, मंयकधर द्विवेदी, लक्ष्मी साकेत, सत्यप्रकाश चतुर्वेदी, सुधीर साकेत, अपर कलेक्टर रीडर संतोष पाण्डेय एवं पटवारी संदीप शुक्ला, अंगद अहिरवार, विक्रम सिंह, संदीप शर्मा, आशीष पाण्डेय, रवीनारायण वर्मा, प्रदीप पटेल, आयुषी धारीवाल, अनुपमा रावत, शिशुपाल सिंह, तहसीलदार रीडर आसुतोश अग्निहोत्री, भाग्य पाण्डेय, अमृतलाल वर्मा, आलोक मिश्र, भगवानदास चौरसिया, प्रकाश वर्मा, अंकित तिवारी, छोटेलाल साकेत, लवकुशव शालिनी चौरसिया, पन्नालाल, भुवनेश्वर के अतिरिक्त कोटवार प्रशांत, सियाशरण, नवलकिशोर, रामलौटन, रामलखन भारी संख्या में आम ग्रामीण जन उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में तहसीलदार अरूण यादव बोलते हुऐ अमर शहीद भगत सिंह की मॉं के साथ हुई वार्ता का जिक्र किया कि मॉं मेरे जानें के बाद ऑसू न बहाना मैं देश के लिये भारत माता के लिये कुर्बानी दे रहा हूॅ कविता भी पढ़ी एसडीएम अनुराग तिवारी नें सभी को स्वतंत्रता दिवस की शुभकानाऐं दी कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे अधिवक्ता संघ गुढ़ के अध्यक्ष दिलीप मिश्र नें कहा कि आज देश की सीमाओ में सैनिक सुरक्षा में लगे है ऐसे अमर शहीदों को भी जो देश की सुरक्षा में अपनें प्राणो को न्यौछवर कर दिया उनको स्मरण करते हुऐ कहा कि यह स्वतंत्रता का उत्सव जो मनानें को मिल रहा है उन सभी अमर शहीदों को याद करते हुऐ हम सबको यह प्रेरणा लेनी चाहिये जो जहॉं पर है, जिस काम के लिये है वहॉं पर उसे निष्ठा और समर्पण की भावना से करना चाहिये जिससे नैतिक मूल्यों का हनन न हो सामाजिक समरसता बनी रहे क्योंकि यह वह देश है जिसमें हम सब पर हिमालय की छाया में रहते है जहॉं पर नदियों की धाराऐं बहती है
धर्म की स्थापना में चारो धाम स्थापित है धर्म के अनुसार कार्य करना चाहिये और स्वस्थ एवं सुखी रहनें के लिये आध्यात्म का चिंतन करना आवश्यक है इतना ही नहीं व्यक्ति को तार्किक होना चाहिये किन्तु तर्को के पश्चात निकले हुऐ निष्कर्षो को अपनें जीवन में अवधारित करनें आवश्यकता है तभी सुखमय जीवन हो सकता है अंत में कार्यक्रम का समापन हुआ इसके बाद वृक्षारोपण का कार्यक्रम हुआ जहॉं पर एसडीएम तहसीलदार व अध्यक्ष एव ंनायब तहसीलदार नें 1-1 वृक्ष लगाया इसके अतिरिक्त अन्य लोगो नें भी वृक्षारोपण किया ।




