भ्रष्टाचार के प्रकरणों में पुलिस महानिदेशक श्री योगेश देशमुख के निर्देशानुसार लोकायुक्त संभाग रीवा की ट्रैप कार्यवाही**
श्री योगेश देशमुख के निर्देशानुसार लोकायुक्त संभाग रीवा की ट्रैप कार्यवाही*

भ्रष्टाचार के प्रकरणों में पुलिस महानिदेशक श्री योगेश देशमुख के निर्देशानुसार लोकायुक्त संभाग रीवा की ट्रैप कार्यवाही**
ट्रेप दिनाक 30.07.2025
*नाम आवेदक – श्री महेंद्र कुमार द्विवेदी पिता श्री स्व. मदनमोहन द्विवेदी उम्र 48 वर्ष निवासी ग्राम /पोस्ट चिल्हारी तहसील मानपुर जिला उमरिया मध्य प्रदेश
आरोपी -1 श्री भूपेंद्र कुमार सोनी, पटवारी हल्का इंदवार तहसील मानपुर जिला उमरिया
2 श्री राजकुमार गुप्ता प्राइवेट व्यक्ति ग्राम अमरपुर तहसील मानपुर जिला उमरिया
ट्रेप रिश्वत राशि 7000 रुपए,

घटना स्थल_ शिव टी स्टॉल संदीप कॉलोनी अमरपुर जिला उमरिया
कार्य का विवरण- शिकायतकर्ता की ग्राम बसहा स्थित भूमि के बटवारा हेतु फ़ाँट व पुल्ली बनाने के एवज में आरोपी भूपेंद्र सोनी पटवारी हल्का इन्दवार जिला उमरिया द्वारा 11000 रुपए रिश्वत की मांग की गई थी। शिकायत प्राप्त होने पर लोकायुक्त संभाग रीवा के पुलिस अधीक्षक श्री सुनील कुमार पाटीदार द्वारा सत्यापन कराया गया। सत्यापन पर आरोपी द्वारा ₹7000 की मांग की जाना पाए जाने पर आज दिनांक 30.07.2025 को पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में टीम गठित कर आरोपी श्री भूपेंद्र सोनी पटवारी हल्का इंदवार जिला उमरिया को शिकायतकर्ता से 7000 रुपए रिश्वत लेते हुए ट्रैप किया गया है ।
ट्रेपकर्ता अधिकारी* श्री प्रवीण सिंह परिहार उप पुलिस अधीक्षक
ट्रेप दल के सदस्य* – निरीक्षक श्री उपेन्द्र दुबे एवं 12 सदस्यीय टीम द्वारा कार्यवाही की जा रही है




