Bhopal weather: भोपाल में लगातार बारिश से कई जगह जल भराव की स्थिति, कलियासोत डैम में गेट खोलने की हुई टेस्टिंग
कलियासोत डैम में गेट खोलने की हुई टेस्टिंग

Bhopal weather:
भोपाल में लगातार बारिश से कई जगह जल भराव की स्थिति, कलियासोत डैम में गेट खोलने की हुई टेस्टिंग
भोपाल में कल से रुक-रुक कर तेज बारिश का दौर जारी है, जिससे शहर के निचले इलाकों में जल भराव की स्थिति है। कोलांस नदी के एक फीट ऊपर बहने से बड़ा तालाब में पानी का लेवल बढ़ रहा है। मंगलवार दोपहर 12 बजे कलियासोत डैम के गेटों को खोलने की टेस्टिंग की गई।
भोपाल में कल से रुक-रुक कर तेज बारिश का दौर जारी है, जिससे शहर के निचले इलाकों में जल भराव की स्थिति है। कोलांस नदी के एक फीट ऊपर बहने से बड़ा तालाब में पानी का लेवल बढ़ रहा है। मंगलवार दोपहर 12 बजे कलियासोत डैम के गेटों को खोलने की टेस्टिंग की गई। तेज बारिश के चलते हाफ डे में ही कई स्कूलों की छुट्टी कर दी गई। इधर भोपाल रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म क्रमांक 6 के बाहर स्थित मुख्य सड़क बारिश से जलमग्न हो गई। हमीदिया रोड से लेकर भोपाल टॉकीज तक हर जगह जलभराव की स्थिति देखी गई। मंगलवार को कुल 34 जिलों में तेज बारिश का अलर्ट है। भोपाल, नर्मदापुरम, रायसेन, विदिशा, राजगढ़ और सीहोर में अलग-अलग स्थानों पर 4.5 से 8 इंच तक भारी बारिश होने का अनुमान है।
भोपाल में कलियासोत डैम का गेट खोला गया
भोपाल में कोलांस नदी के एक फीट ऊपर बहने से बड़ा तालाब में पानी का लेवल बढ़ रहा है। मंगलवार दोपहर 12 बजे कलियासोत डैम के गेटों को खोलने की टेस्टिंग की गई। सबसे पहले साइरन बजाया गया। ताकि, आसपास मौजूद लोग अलर्ट हो जाए। इसके बाद एक गेट खोला गया। भले ही टेस्टिंग हो, लेकिन सीजन में पहली बार कलियासोत डैम का गेट खोला गया है।.

कलेक्टर ने नहीं लिया संज्ञान
राजधानी भोपाल में पिछले दो-तीन से जारी लगातार बारिश के चलते कई कई स्कूलों में आज मंगलवार 29 जुलाई को रैनी डे अवकाश घोषित किया गया है।भोपाल में आज भारी बारिश की चेतावनी के बावजूद कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह ने संज्ञान नहीं लिया और न ही जिले के स्कूलों में अवकाश घोषित किया। लेकिन इस मौसम विभाग की भारी बारिश की चेतावनी के बाद कुछ स्कूल अलर्ट मोड पर रहे और उन्होंने अपने स्तर पर ही स्कूलों में अवकाश घोषित कर दिया। इनमें अवधपुरी स्थित विवेकानंद विद्यापीठ और सेंट जोसफ स्कूल शामिल है। इन स्कूलों ने सुबह 6 बजे ही पेरेंट्स को रैनी डे अवकाश का मैसेज भेज दिए।



