टॉप न्यूज़मध्य प्रदेशराजनीतिराज्यरीवा

Rewa News: खुद के द्वारा कहे गए शब्दों से पलटे पूर्व विधायक त्रिपाठी, बोले- छोटी बहन जैसी हैं सीएसपी रितु उपाध्याय

Rewa News: खबर मध्य प्रदेश के रीवा से है। यहां बीते शुक्रवार को पूर्व भाजपा विधायक केपी त्रिपाठी और उनके समर्थकों ने हंगामा किया था। इस दौरान पूर्व विधायक ने सीएसपी रितु उपाध्याय पर आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। अब त्रिपाठी का माफी मांगने वाला वीडियो वायरल हुआ है।

  1. मौजूदा विधायक अभय मिश्रा पर FIR की थी मांग
  2. थाने पर जमा हुए थे पूर्व विधायक और समर्थक
  3. थाना प्रभारी आशीष मिश्रा ने संभाले थे हालात

जान की बाजी लगाकर बचा लाया अपने ‘हीरा-मोती’… बैलों के लिए उफनती नदी में कूदा किसान, दिल छू लेने वाली घटना

रीवा: विधायक अभय मिश्रा के मामले में नया मोड़ आ गया है। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में अपने बयान से पलटते हुए पूर्व विधायक के पी त्रिपाठी ने रेवा सीएसपी को छोटी बहन बताया और उनसे माफी भी मांगी। उन्होंने कहा कि एक गरीब को न्याय दिलाते समय उनके मुंह से कुछ शब्द गलत निकल गए थे, जिसके लिए वह शर्मिंदा है।
रविवार को जारी वीडियो में त्रिपाठी कह रहे हैं कि मैंने सीएसपी के लिए हल्के शब्दों का इस्तेमाल किया। इसके लिए मैं माफी मांगता हूं। बात दें, गत शुक्रवार को रीवा के चोरहटा थाने में पूर्व विधायक केपी त्रिपाठी और उनके समर्थकों ने एक मामले को लेकर जमकर हंगामा किया था।
इस दौरान सीएसपी रितु उपाध्याय पर हमला करने की कोशिश भी की गई थी। पूर्व विधायक ने थाने के भीतर सीएसपी से अभद्रता की थी और अपशब्द कहे थे। उन्होंने सीएसपी को अपनी नजरों के सामने से हटने को कहा था।
इस घटनाक्रम का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो गया था, जिसके बाद अब पूर्व विधायक ने सार्वजनिक रूप से खेद जताया है। उन्होंने सीएसपी के लिए कहा कि वो मेरी छोटी बहन जैसी हैं। मैं दुखी हूं और माफी चाहता हूं।

कांग्रेस का आरोप- दिखावा कर रहे हैं पूर्व विधायक

कांग्रेस ने पूर्व विधायक की माफी को दिखावा बताया है। कांग्रेस ने कहा कि ये राजनीतिक दबाव में डैमेज कंट्रोल की कोशिश है। महिला पुलिस ऑफिसर का अपमान माफ नहीं किया जा सकता। महिला अफसर से अभद्रता के बाद भाजपा के शीर्ष नेतृत्व ने केपी त्रिपाठी को कड़ी फटकार लगाई, जिसके बाद उन्हें सार्वजनिक रूप से माफी मांगनी पड़ी है।

अभय मिश्रा के खिलाफ एफआईआर की मांग से जुड़ा मामला

  • गत 25 जुलाई की रात चोरहटा थाने में कांग्रेस विधायक अभय मिश्रा के खिलाफ एफआईआर की मांग को लेकर पूर्व विधायक त्रिपाठी अपने समर्थकों के साथ पहुंचे थे। इस दौरान वहां तैनात महिला सीएसपी रितु उपाध्याय से उनकी बहस हो गई।
  • पूर्व विधायक त्रिपाठी ने गुस्से में कहा, इसे मेरी नजरों से दूर ले जाओ, ये असंवेदनशील औरत है। जब सीएसपी ने विरोध करते हुए उन्हें तमीज में रहने की हिदायत दी, तो समर्थकों ने थाने में हंगामा कर दिया और अफसर की ओर बढ़ने लगे।
  • इस पर थाना प्रभारी आशीष मिश्रा ने हालात संभालने की कोशिश की, लेकिन हंगामा बढ़ता गया। वीडियो में देखा गया कि थाना प्रभारी हाथ जोड़कर भाजपा समर्थकों से शांत रहने की अपील करते रहे। वहीं सीएसपी लगातार अपनी बात मजबूती से रखती नजर आईं। पूर्व विधायक ने महिला अफसर पर ‘मूर्ख बना रही हो’ जैसे शब्द भी कहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!