थाना सिटी कोतवाली पुलिस नें तलघरे से अवैध नशीली कफ सिरप बरामद कर आरोपी को किया गिरफ्तर*
थाना सिटी कोतवाली में आपराध क्रमांक 415/2025 धारा 8,21,22 एनडीपीएस 5/13 ड्रग कन्ट्रोल एक्ट का पंजीबद्ध कर आरोपी को पेश न्यायालय किया गया।

*थाना सिटी कोतवाली पुलिस नें तलघरे से अवैध नशीली कफ सिरप बरामद कर आरोपी को किया गिरफ्तर*
*विंध्या दर्पण न्यूज 24 रीवा ।* नशे के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत रीवा पुलिस अधीक्षक विवेक सिंह एवं अति पुलिस अधीक्षक रीवा आरती सिंह के निर्देशन में नगर पुलिस अधीक्षक राजीव पाठक के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी कोतवाली श्रृंगेश सिंह राजपूत पुलिस टीम के अमरैया टोला निपनिया मे किराने की दुकान के तलघरे मे छुपा के रखी गयी प्रतिबंधित नशीली कफ सिरप को बरामद कर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय पेश किया गया।
*घटना का संक्षिप्त विवरण:-*
मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई की अमरैया टोला निपनिया में किराने की दुकान के तलघरे मे छुपाकर रखी प्रतिबंधित नशीली कफ सिरप की बिक्री की सूचना मिलने पर थाना प्रभारी सिटी कोतवाली द्वारा वरिष्ठ अधिकारियो के निर्देशन पर तत्काल टीम गठित कर मुखबिर द्वारा बताए गए स्थान रेड कार्यवाही की गई जहां आरोपी मो. अनीश मंसूरी पिता मो. सत्तार मंसूरी निवासी बनिया तालाब निपनिया को अभिरक्षा में लेकर पूछताछ कर दुकान की तलाशी ली गई जो दुकान के फर्स की टाइल्स जो दुसारी टाइल्स से अलग थी जिसे अलग करने पर अंदर एक तलघरा मिला जिसमे प्रतिबंधित नशीली कफ सिरप कुल 83 नग कफ सिरफ बरामद की गई, आरोपी को गिर कर थाना सिटी कोतवाली में आपराध क्रमांक 415/2025 धारा 8,21,22 एनडीपीएस 5/13 ड्रग कन्ट्रोल एक्ट का पंजीबद्ध कर आरोपी को पेश न्यायालय किया गया।
*गिरफ्तार आरोपी:-*
मो. अनीश मंसूरी पिता मो. सत्तार मंसूरी उम्र 48 साल निवासी बनिया तालाब निपनिया थाना सिटी कोतवाली जिला रीवा।
*महत्वपूर्ण भूमिका:-*
थाना प्रभारी सिटी कोतवाली निरीक्षक श्रृगेश सिंह राजपूत स.उ.नि. तामेन्द्र सिंह, प्र.आर. धर्मेन्द्र द्विवेदी, प्र.आर. अनिल विश्वकर्मा, आर. ओमकार त्रिपाठी, आर. वेदप्रकाश मिश्रा आर. जितेन्द्र तिवारी, आर. सागर गौतम, म. आर. गोल्डी सिंह की महत्वपूर्ण भूमिका रही।



