मैहर विधायक श्रीकांत चतुर्वेदी पहुँचे सब्जी मंडी ली सब्जी विक्रेताओं की बैठक
एक माह के अंदर पूरे शहर को अतिक्रमण मुक्त करेंगे

मैहर विधायक श्रीकांत चतुर्वेदी पहुँचे सब्जी मंडी ली सब्जी विक्रेताओं की बैठक
सुव्यवस्थित और सुसज्जित मैहर बनाने के संकल्प के साथ विधायक मैहर श्रीकांत चतुर्वेदी ने कल व्यापारियों के द्वारा आयोजित बैठक में अपना विजन क्लियर करते हुए कहा कि एक माह के अंदर पूरे शहर को अतिक्रमण मुक्त करेंगे। सड़क के किनारे लगने वाले ठेले न केवल आवागमन को बाधित करते है बल्कि दुर्घटनाओं की संभावनाओं को मजबूत करते है। इसलिए इन्हें इनकी रोजी रोटी भी प्रभावित न हो इसकी व्यवस्था करते हुए शहर की व्यवस्था को व्यवस्थित करने का काम करेंगे।
विधायक ने आज सुबह सब्जी मंडी पहुँचे और सब्जी व फल विक्रताओ के बीच अपनी बात रखी विधायक ने सब्जी मंडी को व्यवस्थित करने नगरपालिका के अधिकारियों को निर्देशित किया साथ शहर मे लगने वाले सब्जी विक्रेताओं से अपील की है कि वो मंडी मे आकर व्यवस्थित तरीके से अपना व्यापार करे वही मैहर विधायक ने सब्जी विक्रेताओं से मिली शौच की समस्या को लेकर शिकायत की मैहर विधायक श्रीकांत चतुर्वेदी ने त्वरित समस्या का निदान करते हुए कंप्लेक्स का ताला खुलवाया जिससे सब्जी विक्रेताओं ने राहत सास ली।
विधायक श्री श्रीकांत चतुर्वेदी ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि शहर के अंदर सब्जी व फल मंडी के इतर कही भी सब्जी की दुकानें नहीं लगने दी जाएगी इनपर सख्ती से कार्यवाही स्थानीय प्रशासन सुनिश्चित करें। किसी भी जगह न फुटपाथ के न ठेलो में सब्जी व फल नहीं बिकने दी जाएगी अगर मंडी से अलग दुकानों में भी कोई सब्जी व फल बेचने का कार्य करेगा कार्यवाही होगी। उन्होंने कहा कि वे किसी को नुकसान नहीं पहुंचाना चाहते लेकिन शहर को व्यवस्थित करने की जिम्मेदारी भी हम सभी की है इसलिए जहां जिन वस्तुओं के क्रय विक्रय का स्थान नियत है वहीं बिकेगी तभी हम शहर को व्यवस्थित कर पाएंगे।




