मध्य प्रदेशराज्यरीवालोकल न्यूज़

शहर की सुंदरता बाधित कर रहे अवैध होर्डिंग व बैनर पर निगम की सख्ती,क‌इयों पर लगा

शहर की सुंदरता को बाधित कर रहे अवैध होडिंग और बैनर के खिलाफ नगर निगम ने कड़ा रुख अपनाया है

*शहर की सुंदरता बाधित कर रहे अवैध होर्डिंग व बैनर पर निगम की सख्ती,क‌इयों पर लगा अर्थदंड*

रीवा। शहर की सुंदरता को बाधित कर रहे अवैध होडिंग और बैनर के खिलाफ नगर निगम ने कड़ा रुख अपनाया है। निगम आयुक्त डॉ. सौरभ सोनवणे के निर्देशानुसार नोडल अधिकारी आउटडोर मीडिया के नेतृत्व में नगर निगम की अतिक्रमण टीम ने सिरमौर चौक से लेकर सुभाष चौक तक विशेष अभियान चलाकर अवैध होर्डिंग, बैनर और पोस्टरों को हटाने की कार्रवाई की। इस दौरान पाया गया कि कई दुकानदारों और संस्थानों द्वारा अपने प्रतिष्ठानों के बाहर अवैध बैनर और होर्डिंग एवं रोड पटरी पर दुकान लगाए थे, जिससे आवागमन में बाधा उत्पन्न हो रही थी और शहर की स्वच्छता एवं सौंदर्यकरण प्रभावित हो रहा था। निगम की टीम ने मौके पर रोड पटरी से दोनों साइड अतिक्रमण हटाने के साथ ही रू. 5000 की चालानी कार्रवाई की गई। इसके साथ ही सॉई मंदिर के पास, मनकामेश्वर मंदिर के पास, धोबिया टंकी, स्टेडियम तिराहा, विश्वविद्यालय मार्ग से सड़क पटरी से अस्थाई अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही की गई। साथ ही अवैध होर्डिंग या बैनर से संबंधित लोगों को सख्त चेतावनी दी कि यदि दोबारा अवैध होर्डिंग या बैनर लगाए गए तो मीडिया आउटडोर 2017 नियम के तहत प्रतिदिन जुर्माना लगाया जाएगा साथ ही कानूनी कार्रवाई भी की जाएगी। नगर निगम ने शहरवासियों से अपील की है कि वे मीडिया आउटडोर 2017 नियम के तहत विज्ञापन हेतु पंजीकरण करा लें एवं बिना अनुमति के किसी भी स्थल पर होर्डिंग या बैनर न लगाएं। साथ ही, शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाए रखने में सहयोग करें। कार्यवाही के दौरान स्वास्थ्य अधिकारी श्री दीपक सिंह तोमर, अतिक्रमण प्रभारी सुखेंद चतुर्वेदी, रावेंद्र शुक्ला के साथ अतिक्रमण दस्ता मौजूद रहा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!