उज्जैनधर्ममध्य प्रदेशराज्यरीवा

संजय त्रिपाठी बने राष्ट्रीय बजरंग दल के प्रदेश अध्यक्ष राष्ट्रीय अधिवेशन में मिली बड़ी जिम्मेदारी संगठन विस्तार और राष्ट्रहित के कार्यों को मिलेगी नई गति

अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद एवं राष्ट्रीय बजरंग दल के राष्ट्रीय अधिवेशन में विंध्य क्षेत्र के सशक्त सामाजिक कार्यकर्ता संजय त्रिपाठी दादाभाई को विंध्य प्रदेश का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया। यह नियुक्ति संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. प्रवीण भाई तोगड़िया द्वारा संगठन विस्तार, वैचारिक सशक्तिकरण और जनसंपर्क को गति देने के उद्देश्य से की गई।

संजय त्रिपाठी बने राष्ट्रीय बजरंग दल के प्रदेश अध्यक्ष

राष्ट्रीय अधिवेशन में मिली बड़ी जिम्मेदारी

संगठन विस्तार और राष्ट्रहित के कार्यों को मिलेगी नई गति

रीवा/उज्जैन। महाकाल की पावन नगरी उज्जैन स्थित विश्वप्रसिद्ध महाकालेश्वर मंदिर की आध्यात्मिक छाया में 25 फरवरी को आयोजित अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद एवं राष्ट्रीय बजरंग दल के राष्ट्रीय अधिवेशन में विंध्य क्षेत्र के सशक्त सामाजिक कार्यकर्ता संजय त्रिपाठी दादाभाई को विंध्य प्रदेश का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया। यह नियुक्ति संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. प्रवीण भाई तोगड़िया द्वारा संगठन विस्तार, वैचारिक सशक्तिकरण और जनसंपर्क को गति देने के उद्देश्य से की गई।
राष्ट्रीय अधिवेशन में देशभर से आए पदाधिकारियों,कार्यकर्ताओं और सनातन धर्म के अनुयायियों की उपस्थिति में यह महत्वपूर्ण घोषणा की गई है। डॉ. तोगड़िया ने कहा कि विंध्य क्षेत्र सांस्कृतिक और आध्यात्मिक दृष्टि से अत्यंत समृद्ध है तथा यहाँ संगठन के विस्तार की व्यापक संभावनाएँ हैं। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि संजय त्रिपाठी के नेतृत्व में संगठन न केवल मजबूत होगा बल्कि राष्ट्रहित,सेवा और संस्कार के कार्यों को नई दिशा मिलेगी।

विंध्य क्षेत्र में संगठन विस्तार की रणनीति पर जोर
प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किए जाने के बाद संजय त्रिपाठी ने कहा कि उन्हें जो दायित्व सौंपा गया है,वह केवल एक पद नहीं बल्कि राष्ट्र,धर्म और समाज की सेवा का संकल्प है। उन्होंने कहा कि संगठन के मूल उद्देश्य ‘राष्ट्रभक्ति,सांस्कृतिक संरक्षण,सामाजिक समरसता और युवा शक्ति को सकारात्मक दिशा देने’ को जन-जन तक पहुंचाना उनकी प्राथमिकता होगी। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि विंध्य क्षेत्र के प्रत्येक जिले, नगर और ग्राम स्तर तक संगठन का विस्तार किया जाएगा तथा युवाओं को राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित किया जाएगा। रीवा सहित पूरे विंध्य क्षेत्र में संजय त्रिपाठी की नियुक्ति को लेकर उत्साह और गर्व का वातावरण देखा जा रहा है। सामाजिक कार्यकर्ताओं, धर्मप्रेमियों, बुद्धिजीवियों और संगठन से जुड़े पदाधिकारियों ने संजय त्रिपाठी दादाभाई को बधाई देते हुए इसे विंध्य क्षेत्र के लिए गौरवपूर्ण क्षण बताया है। वरिष्ठजनों का कहना है कि श्री त्रिपाठी लंबे समय से सामाजिक,धार्मिक और राष्ट्रहित से जुड़े कार्यों में सक्रिय रहे हैं तथा उनके अनुभव और समर्पण से संगठन को नई मजबूती मिलेगी।

संगठन की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने का लक्ष्य
संगठन से जुड़े पदाधिकारियों के अनुसार यह नियुक्ति विंध्य क्षेत्र में संगठनात्मक ढांचे को मजबूत करने, युवाओं को राष्ट्रवादी विचारधारा से जोड़ने और सेवा कार्यों को व्यापक स्तर पर संचालित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। आने वाले समय में विभिन्न सामाजिक,धार्मिक और सेवा गतिविधियों के माध्यम से संगठन की उपस्थिति को और सशक्त बनाया जाएगा। संजय त्रिपाठी की इस नियुक्ति को विंध्य क्षेत्र के लिए एक बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है, जिससे क्षेत्र में संगठनात्मक गतिविधियों को नई गति मिलने की उम्मीद है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!