मध्य प्रदेश सरकार ने वर्ष 2026 को "किसान कल्याण वर्ष "के रूप में मनाने की घोषणा की है इसी तारतम्य में जिले में विकासखंड स्तर पर कृषि रथ विभिन्न ग्राम पंचायत में समस्त कृषि अमले के साथ पहुंच रहा है
और किसानों को विभिन्न योजनाओं के संबंध में जानकारी प्रदान की जा रही है। इस रथ के माध्यम से किसानों को समसामयिक कृषि सलाह ,प्राकृतिक खेती ,उर्वरक का संतुलित उपयोग ,पराली प्रबंधन

मध्य प्रदेश सरकार ने वर्ष 2026 को “किसान कल्याण वर्ष “के रूप में मनाने की घोषणा की है इसी तारतम्य में जिले में विकासखंड स्तर पर कृषि रथ विभिन्न ग्राम पंचायत में समस्त कृषि अमले के साथ पहुंच रहा है
और किसानों को विभिन्न योजनाओं के संबंध में जानकारी प्रदान की जा रही है। इस रथ के माध्यम से किसानों को समसामयिक कृषि सलाह ,प्राकृतिक खेती ,उर्वरक का संतुलित उपयोग ,पराली प्रबंधन
,उर्वरक वितरण हेतु शासन द्वारा चलाई जा रही ई -टोकन व्यवस्था आदि के संबंध में विस्तृत जानकारी प्रदान की जा रही है ।
दिनांक 4 फरवरी 2026 को कृषि रथ विकासखंड रायपुर कर्चुलियान की ग्राम पंचायत बड़गांव में सुबह 11:00 बजे, बघमड़ा में दोपहर 1:00 बजे एवं करौदी में दोपहर 3:00 बजे पहुंचेगा।
कृषि विभाग विकासखंड रायपुर कर्चुलियान सभी कृषक भाई एवं बहनों से विनम्र अनुरोध करता है की “कार्यक्रम स्थल पंचायत भवन “में पहुंचकर शासन की विभिन्न योजनाओं के विषय में जानकारी एवं लाभ प्राप्त करें।




