रीवा के हिस्ट्रीशीटर कुलदीप सिंह पटेल पर राजधानी भोपाल के कोलार थाना क्षेत्र में चौराहे पर हुए सनसनीखेज हमले के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है
25 जनवरी को स्कॉर्पियो और बोलेरो में आए नकाबपोश बदमाशों ने हिस्ट्रीशीटर कुलदीप सिंह पटेल पर जानलेवा हमला किया था। आरोपियों ने उसे गाड़ी से खींचकर हथौड़ों से बेरहमी से पीटा, जिससे दोनों हाथ व पैर की हड्डियां टूट गई थीं। घटना के बाद इलाके में दहशत फैल गई थी।

रीवा के हिस्ट्रीशीटर कुलदीप सिंह पटेल पर राजधानी भोपाल के कोलार थाना क्षेत्र में चौराहे पर हुए सनसनीखेज हमले के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है
वारदात में इस्तेमाल की गई एक स्कॉर्पियो गाड़ी भी जब्त की गई है।
25 जनवरी को स्कॉर्पियो और बोलेरो में आए नकाबपोश बदमाशों ने हिस्ट्रीशीटर कुलदीप सिंह पटेल पर जानलेवा हमला किया था। आरोपियों ने उसे गाड़ी से खींचकर हथौड़ों से बेरहमी से पीटा, जिससे दोनों हाथ व पैर की हड्डियां टूट गई थीं। घटना के बाद इलाके में दहशत फैल गई थी।
500 से अधिक CCTV फुटेज, तकनीकी जांच और मुखबिरों की मदद से पुलिस को यह सफलता मिली है। इस पूरे मामले में पुलिस ने रीवा से अनिल कुशवाहा और अखिलेश पांडे को गिरफ्तार कर लिया है एवं अन्य फरार आरोपियों की तलाश जारी है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक मामला अवैध उत्खनन और हवाला कारोबार से जुड़ा बताया जा रहा है इसके अलावा यह भी बात सामने आई है की कुलदीप सिंह पटेल और सचिन कुशवाहा के बीच अवैध उत्खनन को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था और यह पूरी लड़ाई वर्चस्व को लेकर थी, जिस पर आरोपियों ने कुलदीप सिंह पटेल का भोपाल तक पीछा किया और फिर बीच चौराहे पर उसे घेर कर हथौड़े और सब्बल से हमला कर दिया।