गुढ़मध्य प्रदेशराज्यरीवालोकल न्यूज़
Trending

श्री परशुराम सेवा संघ की अहम बैठक सुकुलगमा, गूढ़ विधानसभा में संपन्न

बैठक में संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष कमलेश तिवारी जी, उपाध्यक्ष राम यश अवस्थी जी, आयोजक अजय शंकर द्विवेदी जी, राष्ट्रीय सचिव कृष्णा द्विवेदी जी एवं राष्ट्रीय प्रवक्ता कुलदीप मिश्रा जी विशेष रूप से उपस्थित रहे।

श्री परशुराम सेवा संघ की अहम बैठक सुकुलगमा, गूढ़ विधानसभा में संपन्न
गूढ़ विधानसभा के सुकुलगमा गांव में श्री परशुराम सेवा संघ की एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन सरपंच अनिल मिश्रा के निवास पर किया गया।

बैठक में संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष कमलेश तिवारी जी, उपाध्यक्ष राम यश अवस्थी जी, आयोजक अजय शंकर द्विवेदी जी, राष्ट्रीय सचिव कृष्णा द्विवेदी जी एवं राष्ट्रीय प्रवक्ता कुलदीप मिश्रा जी विशेष रूप से उपस्थित रहे।
बैठक के दौरान गूढ़ विधानसभा क्षेत्र में चल रहे विभिन्न भ्रष्टाचार के मुद्दों को लेकर ग्रामीणों से विस्तार से चर्चा की गई। संघ के पदाधिकारियों ने आमजन की समस्याएं सुनीं और उनके निराकरण को लेकर संघर्ष का भरोसा दिलाया।
इस अवसर पर श्री परशुराम सेवा संघ की नीतियों और उद्देश्यों से प्रभावित होकर कई लोगों ने संघ की सदस्यता ग्रहण की, जिससे संगठन को क्षेत्र में और अधिक मजबूती मिली।
कार्यक्रम सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!