गुढ़मध्य प्रदेशराज्यरीवालोकल न्यूज़

गुढ़ में बिक मेडिकल दुकानों में नशीली गोलियां, माननीय कलेक्टर रीवा प्रतिभा पाल ने दिया लाइसेंस निरस्त करने का आदेश

कोरेक्स की बिक्री पर कड़ाई से कार्यवाही के बाद अब मेडिकल स्टोर में लाल परी के नाम से बिक रही गोलियां

गुढ़ ब्रेकिंग

गुढ़ में बिक मेडिकल दुकानों में नशीली गोलियां, माननीय कलेक्टर रीवा प्रतिभा पाल ने दिया लाइसेंस निरस्त करने का आदेश

कोरेक्स की बिक्री पर कड़ाई से कार्यवाही के बाद अब मेडिकल स्टोर में लाल परी के नाम से बिक रही गोलियां

माननीय कलेक्टर के आदेशों पर खरा उतर पाएंगे CMHO, गुढ़ में बिक रही मेडिकलों पर होगी लाइसेंस निरस्त की कार्यवाही

गुढ़। नशे के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान पर कल मोहन सभागार में आयोजित की गई बैठक में कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल ने नशे की बुराई को दूर करने के लिए समन्वित प्रयास के लिए कोरेक्स के बाद अब अन्य दवाई जो नशे के रूप में मेडिकल दुकानों में मिल रही है अब उसके विरुद्ध भी आदेश पारित करते हुए जो मेडिकल स्टोर से नशीली पदार्थ का व्यापार करें उनका लाइसेंस निरस्त करने की कार्रवाई करते हुए मेडिकल स्टोर के व्यापारी पर कड़ी कार्रवाई करते हुए जेल भेजने का आदेश दिया गया।

गुढ़ की नई-नई मेडिकल खुली जहां मेडिकल स्टोर संचालक मरीज को दवाई देने से ज्यादा युवाओं को नशे के दल-दल धकेलना का काम शुरू कर दिया है। चंद रूपयों के फायदे के लिए कई युवाओं को गुढ़ में नशीली गोली बिक्री कर रहा है। जहां रीवा आईजी गौरव राजपूत के चलाए गए नशे के विरुद्ध अभियान में कोरेक्स जैसी नशीली सिरप पर कड़ी कार्रवाई करने के बाद अब मेडिकल स्टोर संचालक नशे की गोलियां बेंच रहे है। जहां मेडिकल स्टोर संचालक में संचालक के अलावा उसके पिता भी इस नशे के व्यापार में शामिल होकर नशे की गोलियां बेंचते हुए वीडियो में दिखाई दे रहे हैं। जो की वीडियो में मेडिकल संचालक सीधे तौर पर पिता को आदेशित करते हुए अंदर से गोली लाने के लिए बोल रहा है। लेकिन अब देखना यह है कि सीएमएचओ रीवा ऐसे मेडिकल संचालकों पर कब लाइसेंस निरस्त करने की कार्रवाई करते हुए ऐसे मेडिकल स्टोर पर कड़ी कार्रवाई करते हैं

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!