
मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज भैरवनाथ लोक पहुँचे, जहां उन्होंने विधि-विध की खुशहाली और समृद्धि की कामना की।
मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर क्षेत्र में सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए थे। स्थानीय जनप्रतिनिधि और प्रशासनिक अधिकारी भी इस दौरान मौजूद रहे।
बताया जा रहा है कि मुख्यमंत्री ने मंदिर परिसर का भ्रमण किया और धार्मिक स्थल के विकास से जुड़े कार्यों की जानकारी भी ली। श्रद्धालुओं से संवाद करते हुए उन्होंने आस्था स्थलों के संरक्षण और विकास के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता दोहराई।
मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर क्षेत्र में उत्साह का माहौल देखा गया और बड़ी संख्या में लोग दर्शन के लिए पहुंचे।




