गुढ़ SDM ने किसानों के हित के लिए खाद गोदाम का निरीक्षण कुर्सी में बैठ कर लिया जायजा
किसान बाहर लाइन में सुबह 5 बजे से परेशान, अधिकारी 10 बजे पहुंच कर कुर्सी तोड़ते किसानों की हित की कर रहे बात
गुढ़ ब्रेकिंग
गुढ़ SDM ने किसानों के हित के लिए खाद गोदाम का निरीक्षण कुर्सी में बैठ कर लिया जायजा
किसान बाहर लाइन में सुबह 5 बजे से परेशान, अधिकारी 10 बजे पहुंच कर कुर्सी तोड़ते किसानों की हित की कर रहे बात
गुढ़। कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल ने निर्देश दिया है कि किसी भी किसान को खाद वितरण की व्यवस्थाओं में किसी प्रकार की परेशानी ना हो और खाद की पूरी तरह पूर्ति बनी रहे लेकिन यहां माननीय कलेक्टर के आदेशों को केवल सोशल मीडिया तक गुढ़ एसडीएम और नायब तहसीलदार ने बना कर रख दिया है। जहां किसान भीषण कड़कड़ाती ठंड में सुबह 5:00 बजे से घने कोहरे में लाइन में लगे हुए हैं, वहीं खिलखिलाती धूप में पहुंचे अधिकारी रूम के अंदर कुर्सी में बैठकर किसानों के हित की बात करते हुए खाद की पूर्ति और किसान किसी तरह के परेशान नहीं होने की बात कह रहे हैं। एक तरफ कलेक्टर मैडम किसानों को खाद के लिए परेशान और दूसरी तरफ गुढ़ के प्रशासनिक अधिकारी सोशल मीडिया में केवल हवाबाजी करते हुए यह दिखा रहे हैं कि हम किसानों की खाद आपूर्ति के लिए पूरी तरह से सजक और तत्परय हैं।लेकिन किसान लाइन एक बोरी खाद के लिए भूखे प्यासे लाइन में और अधिकारी रूम के अंदर कुर्सी में बैठकर आराम फरमा रहे है।