सतना में ट्रांसफार्मर में लगी भीषण आग, दो कारें जलकर खाक, करीब 20 लाख का नुकसान
ट्रांसफार्मर की आग की चपेट में आई अर्टिगा और ऑल्टो, करीब 20 लाख रुपये का नुकसान, फायर ब्रिगेड ने पाया काबू

सतना में ट्रांसफार्मर में लगी भीषण आग, दो कारें जलकर खाक, करीब 20 लाख का नुकसान
📍 सतना | विंध्य दर्पण न्यूज़ 24
सतना शहर में आज उस समय अफरा-तफरी मच गई जब एक बिजली के ट्रांसफार्मर में अचानक भीषण आग लग गई। ट्रांसफार्मर में लगी आग इतनी तेज थी कि पास में खड़ी दो कारें भी उसकी चपेट में आ गईं और पूरी तरह जलकर खाक हो गईं।
आग की चपेट में एक अर्टिगा और एक ऑल्टो कार आ गई, जिससे वाहन मालिकों को करीब 20 लाख रुपये का नुकसान हुआ है। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों ने बिजली विभाग और फायर ब्रिगेड को सूचना दी।
मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। गनीमत यह रही कि इस घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई, लेकिन आग से क्षेत्र में दहशत का माहौल बन गया।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार ट्रांसफार्मर में शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगने की आशंका जताई जा रही है। बिजली विभाग द्वारा मामले की जांच की जा रही है।




