क्राइमटॉप न्यूज़मध्य प्रदेशराज्यरीवालोकल न्यूज़

मुंबई से रेप कर भागा, रीवा में गमले बेंच रहा था शातिर आरोपी; ऐसे आया पुलिस की गिरफ्त में

मुंबई रेप केस में फरार आरोपी शहजात अली को पुलिस ने मध्य प्रदेश के रीवा से गिरफ्तार किया। पहचान छिपाने के लिए वह गमले बेच रहा था। मुंबई पुलिस ने ट्रांजिट रिमांड पर लिया।

मुंबई से रेप कर भागा, रीवा में गमले बेंच रहा था शातिर आरोपी; ऐसे आया पुलिस की गिरफ्त में

मुंबई रेप केस में फरार आरोपी शहजात अली को पुलिस ने मध्य प्रदेश के रीवा से गिरफ्तार किया। पहचान छिपाने के लिए वह गमले बेच रहा था। मुंबई पुलिस ने ट्रांजिट रिमांड पर लिया।

रीवा. मुंबई में दुष्कर्म की वारदात को अंजाम देने के बाद महीनों से फरार चल रहे आरोपी को आखिरकार पुलिस ने मध्य प्रदेश के रीवा से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी यहां अपनी पहचान छिपाकर रह रहा था और पुलिस की नजरों से बचने के लिए उसने खुद को गमले बेचने वाले के रूप में स्थापित कर लिया था।

रीवा से गिरफ्तारी

मुंबई पुलिस की एक टीम ने रीवा के समान थाना पुलिस के सहयोग से देर रात दबिश देकर आरोपी को धर दबोचा। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को ट्रांजिट रिमांड पर लेकर मुंबई रवाना किया गया है, जहां उससे आगे की कानूनी प्रक्रिया पूरी की जाएगी।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, आरोपी लंबे समय से पुलिस को चकमा दे रहा था और लगातार अपनी लोकेशन बदल रहा था ताकि उस तक कोई न पहुंच सके।

लगातार बदल रहा था ठिकाना

महाराष्ट्र के अर्नाला पुलिस स्टेशन में पदस्थ एसआई साहिब प्रसाद पवार ने बताया कि आरोपी की पहचान शहजात अली के रूप में हुई है। उसके खिलाफ रेप का मामला दर्ज है (अपराध क्रमांक 197/25)। वारदात के बाद से ही वह गिरफ्तारी से बचने के लिए एक शहर से दूसरे शहर भटक रहा था। जांच में सामने आया है कि आरोपी जानबूझकर छोटे-छोटे स्थानों पर रुक रहा था, ताकि पुलिस को उसकी ट्रैकिंग में मुश्किल हो।

मुखबिर की सूचना बनी गिरफ्तारी की वजह

इसी बीच मुंबई पुलिस को मुखबिर से पुख्ता सूचना मिली कि आरोपी फिलहाल रीवा के समान थाना क्षेत्र में छिपा हुआ है। सूचना की पुष्टि होते ही मुंबई पुलिस की टीम तत्काल रीवा पहुंची।

स्थानीय पुलिस के साथ मिलकर इलाके में निगरानी बढ़ाई गई और पूरी योजना बनाकर सफल दबिश दी गई, जिसमें आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया।

पहचान छिपाने को बेच रहा था गमले

पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि आरोपी बेहद शातिर है। रीवा में किसी को उस पर शक न हो, इसके लिए उसने गमले बेचने का काम शुरू कर दिया था। वह दिनभर आम लोगों की तरह गमले बेचता और खुद को एक साधारण मजदूर के रूप में पेश करता था।

इसी आड़ में वह लंबे समय तक पुलिस की पकड़ से बाहर रहा, लेकिन मुखबिर की सटीक जानकारी ने उसकी सारी योजना पर पानी फेर दिया।

अब मुंबई में होगी पूछताछ

गिरफ्तारी के बाद मुंबई पुलिस आरोपी को अपने साथ ट्रांजिट रिमांड पर लेकर गई है। अब उससे मुंबई में विस्तृत पूछताछ की जाएगी और मामले से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच की जाएगी।

पुलिस यह भी पता लगाने की कोशिश कर रही है कि फरारी के दौरान आरोपी को किसी तरह की मदद तो नहीं मिली और क्या वह किसी अन्य अपराध में भी शामिल रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!