MP News: सीएम बोले-भाईदूज पर लाड़ली बहना योजना में 250 रुपए की राशि देने का वादा होगा पूरा
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने लाड़ली बहना योजना में भाईदूज पर 250 रुपये अतिरिक्त देने की घोषणा की। उन्होंने किसानों को प्राकृतिक आपदा के लिए 1800 करोड़ की राहत राशि प्रदान करने की भी बात कही।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि प्रदेश में बहनों, युवाओं, किसानों और गरीबों के कल्याण के लिए राज्य सरकार निरंतर प्रयास कर रही है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि बहनों को भाईदूज के अवसर पर लाड़ली बहना योजना में 250 रुपए की राशि देने का वादा पूरा किया जा रहा है। अब बहनों के योजना के अंतर्गत 1500 रुपए प्राप्त होंगे। भगवान श्रीकृष्ण की बहन सुभद्रा की तरह लाड़ली बहनों को यह राशि योजना के अंतर्गत प्रदान की जा रही है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सभी लाड़ली बहनों को भाईदूज की बधाई भी दी।