मध्य प्रदेशराज्य

MP News: मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने विजयादशमी की दी बधाई, प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने विजयादशमी पर प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दीं और कहा कि यह पर्व बुराई पर अच्छाई की जीत का संदेश देता है। उन्होंने प्रदेश में शांति, सौहार्द्र और जनता की सुख-समृद्धि की कामना की। इससे एक दिन पहले महानवमी पर मुख्यमंत्री निवास में सीएम डॉ. यादव ने कन्याओं को तिलक लगा कर उनके पांव पखारे।

MP News: मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने विजयादशमी की दी बधाई, प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की.

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने विजयादशमी पर प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दीं और कहा कि यह पर्व बुराई पर अच्छाई की जीत का संदेश देता है। उन्होंने प्रदेश में शांति, सौहार्द्र और जनता की सुख-समृद्धि की कामना की। इससे एक दिन पहले महानवमी पर मुख्यमंत्री निवास में सीएम डॉ. यादव ने कन्याओं को तिलक लगा कर उनके पांव पखारे।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रदेशवासियों को विजयादशमी की बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि यह पर्व बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है और हमें सत्य, न्याय और धर्म के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है। उन्होंने प्रदेशवासियों से अपने जीवन में भी बुराई को दूर कर अच्छाइयां अपनाने का आह्वान किया। मुख्यमंत्री ने इस पर्व के अवसर पर प्रदेश में शांति और सौहार्द्र तथा प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि, की कामना की।

राज्यपाल ने विजयादशमी पर्व पर प्रदेशवासियों को दी बधाई 
राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने विजयादशमी पर्व पर प्रदेशवासियों को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने शुभकामना संदेश में कहा है कि विजयादशमी हर्ष, उल्लास तथा विजय का पर्व है। यह अन्याय पर न्याय, अधर्म पर धर्म और असत्य पर सत्य की विजय का प्रतीक है। राज्यपाल पटेल ने कहा कि भारतीय संस्कृति वीरता की पूजक और शौर्य की उपासक है। विजयादशमी त्यौहार भगवान श्रीराम की मर्यादा, आदर्श और त्याग से हम सबको जीवन में धैर्य, संयम और सदाचार का पालन कर चुनौतियों पर विजय प्राप्त करने की प्रेरणा देता है। राज्यपाल ने इस अवसर पर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि और प्रदेश की खुशहाली की कामना की है।

सीएम ने कन्याओं को तिलक कर पांव पखारे 
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शारदीय नवरात्र की महानवमी पर बुधवार को मुख्यमंत्री निवास में कन्या-पूजन कर भोजन कराया। मुख्यमंत्री ने कन्याओं का तिलक कर पांव पखारे। उन्होंने कन्याओं को चुनरी ओढ़ाकर आरती की। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कन्याओं से संवाद कर उन्हें दुलार भी किया। मुख्यमंत्री ने कन्या-पूजन के बाद कन्याओं को स्वयं अपने हाथों से भोजन परोसा और बड़े मनुहार से कन्याओं की रूचि के अनुरूप खीर, पूरी और मिष्ठान भी खिलाये। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कन्या भोज के बाद सभी कन्याओं को उपहार देकर उनका शुभाशीष लिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!