मध्य प्रदेशराज्यरीवालोकल न्यूज़

विंध्य नायक की शताब्दी समारोह आज पूर्व मुख्यमंत्री के अलावा कई कांग्रेसी दिग्गज लेंगे भाग

पूर्व विधानसभा अध्यक्ष श्रीयुत श्रीनिवास तिवारी की शताब्दी समारोह में देश एवं प्रदेश के कांग्रेसी दिग्गज नेता आज बुधवार को पद्मधर पार्क में आयोजित सभा में शिरकत करेंगे आज 17 सितंबर को मनाया जाने वाला यह पर्व इस बार शताब्दी समारोह के नाम से आयोजित किया जा रहा है

रीवा ब्रेकिंग

विंध्य नायक की शताब्दी समारोह आज पूर्व मुख्यमंत्री के अलावा कई कांग्रेसी दिग्गज लेंगे भाग

पूर्व विधानसभा अध्यक्ष श्रीयुत श्रीनिवास तिवारी की शताब्दी समारोह में देश एवं प्रदेश के कांग्रेसी दिग्गज नेता आज बुधवार को पद्मधर पार्क में आयोजित सभा में शिरकत करेंगे आज 17 सितंबर को मनाया जाने वाला यह पर्व इस बार शताब्दी समारोह के नाम से आयोजित किया जा रहा है

प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंगार प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह राहुल पूर्व मंत्री कमलेश्वर पटेल पूर्व विधानसभा उपाध्यक्ष राजेंद्र सिंह विधायक अभय मिश्रा सिद्धार्थ कुशवाहा के अलावा कांग्रेस के पूर्व मंत्री एवं कई पदाधिकारी श्रीयुत श्रीनिवास तिवारी के जन्म शताब्दी पर्व पर पहुंचेंगे।

लाखों की जुटती है भीड़
पूर्व विधानसभा अध्यक्ष स्व. श्रीनिवास तिवारी के जन्म शताब्दी पर्व में हर वर्ष लाखों की भीड़ उमड़ती है हालांकि जब वह पद में थे उस समय कांग्रेस पार्टी से कई केंद्रीय मंत्री भी इस पर्व में अपनी भागीदारी निभाते थे श्रीयुत के स्वर्गवास के बाद भी उनकी जन्म शताब्दी पर्व मनाने का सिलसिला शुरू है आज भी विंध्य के कई ऐसे चाहने वाले हैं जो पंडित श्रीनिवास तिवारी को भुला नहीं पाए हैं और उनके इस पर्व में हर काम छोड़कर आ रहे हैं।

हर वर्ष आते हैं पूर्व सीएम दिग्विजय
विंध्य में सफेद शेर की पहचान रखने वाले स्वर्गीय श्री युद्ध श्रीनिवास तिवारी के जन्म शताब्दी समारोह में प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह हर वर्ष आते हैं जब वह मुख्यमंत्री थे और श्रीनिवास तिवारी विधानसभा अध्यक्ष थे उस समय पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह उन्हें पंडित जी के नाम से संबोधित किया करते थे इतना ही नहीं रीवा जिले का कोई भी कार्य स्वर्गीय श्रीनिवास तिवारी की अनुमति से नहीं किया जाता था हालांकि आज पूर्व विधानसभा अध्यक्ष इस दुनिया में नहीं है लेकिन उनकी जनशताब्दी में आज भी पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह बढ़ चढ़कर अपनी भागीदारी निभाते आए हैं। आज पद्मधर पार्क में आयोजित कार्यक्रम में भी दिग्विजय सिंह का आना तय हो गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!