क्राइममध्य प्रदेशमैहरराज्य
सड़क पर मरी गाय का अपमानजनक दफ़न! आखिर ज़िम्मेदार कौन?
नगर की सड़कों पर आवारा मवेशियों की समस्या लगातार गहराती जा रही है।

सड़क पर मरी गाय का अपमानजनक दफ़न! आखिर ज़िम्मेदार कौन?
मैहर
नगर की सड़कों पर आवारा मवेशियों की समस्या लगातार गहराती जा रही है। हाल ही में एक घटना ने प्रशासन और समाज दोनों को कटघरे में खड़ा कर दिया है सड़क पर गाय की मौत के बाद उसे सम्मानजनक अंतिम संस्कार देने की बजाय जेसीबी से गड्ढा खोदकर सड़क किनारे दफना दिया गया।
गाय , जिसे “गौ माता” का दर्जा दिया गया है, उसका ऐसा अपमान किसी भी सूरत में स्वीकार नहीं। सवाल यह है कि मृत गाय का मालिक कौन था और उस पर क्या कार्रवाई होनी चाहिए? पशुपालन विभाग और नगर पालिका की भी यह बड़ी लापरवाही है कि मवेशियों की पहचान और उनके मालिकों की जिम्मेदारी तय नहीं की जाती।
मरी हुई गायों का सम्मानजनक अंतिम संस्कार हो और भविष्य में ऐसी शर्मनाक घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।




