रीवा पुलिस द्वारा महिलाओं की सुरक्षा एवं जागरूकता हेतु जिले भर में चलाया जा “मैं हूं अभिमन्यु” अभियान
महिलाओं को जागरूक किए जानें के उद्देश्य से पुलिस मुख्यालय भेपाल द्वारा “मैं हूं अभिमन्यु” अभियान का तीसरा चरण प्रारंभ किया गया है

रीवा पुलिस द्वारा महिलाओं की सुरक्षा एवं जागरूकता हेतु जिले भर में चलाया जा “मैं हूं अभिमन्यु” अभियान
रीवा
महिलाओं को जागरूक किए जानें के उद्देश्य से पुलिस मुख्यालय भेपाल द्वारा “मैं हूं अभिमन्यु” अभियान का तीसरा चरण प्रारंभ किया गया
जिस कडी में पुलिस अधीक्षक रीवा श्री शैलेन्द्र सिंह चौहान के निर्देशन में रीवा पुलिस द्वारा जिले के समस्त थाना क्षेत्रों में “मैं हूं अभिमन्यु” अभियान चलाया जा रहा है। महिलाओं और बालिकाओं के खिलाफ अपराधों को रोकने, सामाजिक कुरीतियों को दूर करने और लैंगिक समानता को बढ़ावा देने के लिए एक विशेष जागरूकता अभियान है। यह महिला सुरक्षा शाखा, पुलिस मुख्यालय, भोपाल की एक पहल है, जिसका उद्देश्य युवाओं और समाज के पुरुषों को महिलाओं की सुरक्षा के लिए अभिमन्यु की तरह आगे आने के लिए प्रेरित करना है।
अभियान के मुख्य उद्देश्य
महिलाओं और बच्चों के विरुद्ध होने वाले अपराधों पर नियंत्रण करना।
समाज में लड़कों और लड़कियों को समान अवसर प्रदान करना।
समाज के सभी स्तरों पर व्याप्त लिंग-भेद को समाप्त करना।
युवाओं और पुरुषों को रूढ़िवादी धारणाओं और पूर्वाग्रहों के चक्रव्यूह को तोड़ने के लिए प्रेरित करना।




