मैहर में खाद न मिलने से नाराज़ किसानों ने लगाया जाम, प्रशासन की समझाइश के बाद खुला रास्ता
खाद की किल्लत से परेशान किसानों ने शुक्रवार को रीवा रोड स्थित कटिया खाद खरीद केंद्र के सामने सड़क जाम कर दिया।

मैहर में खाद न मिलने से नाराज़ किसानों ने लगाया जाम, प्रशासन की समझाइश के बाद खुला रास्ता
खाद की किल्लत से परेशान किसानों ने शुक्रवार को रीवा रोड स्थित कटिया खाद खरीद केंद्र के सामने सड़क जाम कर दिया।
किसानों का कहना था कि सुबह से लाइन में खड़े रहने के बावजूद उन्हें खाद नहीं मिल पाई। दरअसल, आज सर्वर डाउन होने के कारण वितरण प्रभावित रहा।
वहीं किसानों ने आरोप लगाया कि वितरण करने वाले लापरवाही एवं किसानों से बदतमीजी भी करते हैं
सूचना मिलते ही मैहर थाना प्रभारी अनिमेष द्विवेदी मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला तहसीलदार जितेन्द्र पटेल मैहर पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और किसानों को समझाइश दी। अधिकारियों के आश्वासन के बाद किसानों ने जाम हटाया और रास्ता खोल दिया।
किसानों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही खाद उपलब्ध नहीं कराई गई तो वे उग्र आंदोलन करेंगे।