क्राइमटॉप न्यूज़मध्य प्रदेशमैहरराज्य

Maihar Crime News: एशिया कप मैच पर ऑनलाइन सट्टा खिलाते लोगों को पुलिस ने दबोचा, हजारों की नगदी बरामद

पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि आरोपी अनिल उर्फ बाबा ताम्रकार लंबे समय से क्रिकेट मैचों पर सट्टा खिलाने का काम कर रहा था। उसके तार अन्य सट्टा गिरोहों से भी जुड़े होने की संभावना जताई जा रही है। पुलिस अब मोबाइल और बरामद दस्तावेजों की गहन जांच कर रही है।

क्रिकेट मैच के दौरान ऑनलाइन सट्टेबाजी करने वालों पर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। मैहर कोतवाली पुलिस ने शनिवार को बुकी अनिल उर्फ बाबा ताम्रकार को गिरफ्तार किया है। आरोपी एशिया कप में बांग्लादेश और श्रीलंका के बीच खेले जा रहे मैच पर ऑनलाइन सट्टा बुकिंग कर रहा था तभी पुलिस ने कार्रवाई की है और आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।

थाना प्रभारी अनिमेष के नेतृत्व में दबिश देकर की गई कार्रवाई में पुलिस ने आरोपी के पास से करीब 65 हजार रुपये नगद, मोबाइल फोन, लेन-देन का पूरा हिसाब-किताब और अन्य आपत्तिजनक सामग्री जब्त की है।
लंबे समय से सक्रिय था आरोपी

पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि आरोपी अनिल उर्फ बाबा ताम्रकार लंबे समय से क्रिकेट मैचों पर सट्टा खिलाने का काम कर रहा था। उसके तार अन्य सट्टा गिरोहों से भी जुड़े होने की संभावना जताई जा रही है। पुलिस अब मोबाइल और बरामद दस्तावेजों की गहन जांच कर रही है ताकि पूरे नेटवर्क का खुलासा किया जा सके जिसको लेकर दस्तावेज भी खंगाले जा रहे है और कार्रवाई की जा रही है।

मैहर कोतवाली पुलिस ने आरोपी के खिलाफ जुआ एवं सट्टा अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है। साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि आरोपी ने अब तक कितने लोगों को इस अवैध गतिविधि में शामिल किया इसके साथ-साथ इस तरह के अवैध कार्यों को लगाम लगाने के लिए मैहर पुलिस के द्वारा तेजी से कार्रवाई की जाएगी जिससे की जुआ, सट्टे जैसे अवैध कार्यों पर लगाम लगाई जा सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!