मध्य प्रदेशमैहरराज्य

कभी भी हो सकता है बड़ा हादसा, जेल तिराहे पर खतरा

नवरात्रि में जहां प्रशासन मां शारदा देवी मंदिर की व्यवस्था को लेकर चाक-चौबंद दावे कर रहा है, वहीं नगर के प्रमुख मार्गों पर लापरवाही साफ झलक रही है।

कभी भी हो सकता है बड़ा हादसा, जेल तिराहे पर खतरा

मैहर

नवरात्रि में जहां प्रशासन मां शारदा देवी मंदिर की व्यवस्था को लेकर चाक-चौबंद दावे कर रहा है, वहीं नगर के प्रमुख मार्गों पर लापरवाही साफ झलक रही है। जेल तिराहा और कटनी तिराहा चौक पर नगरपालिका परिषद द्वारा खोदे गए पानी के चेंबर गहरे गड्ढों में तब्दील हो चुके हैं। इस वजह से यहां से गुजरने वाले वाहनों और श्रद्धालुओं के लिए गंभीर दुर्घटना का खतरा बना हुआ है। खास बात यह है कि प्रतिदिन स्थानीय व जिला प्रशासन सहित नगर पालिका के जिम्मेदार अधिकारी इस मार्ग से गुजरते हैं, फिर भी किसी का ध्यान इस ओर नहीं जाता। श्रद्धालुओं का कहना है कि नवरात्रि जैसे अवसर पर जब देशभर से लोग मां शारदा के दर्शन के लिए पहुंचते हैं, तब इस तरह की अव्यवस्था शर्मनाक है। यदि जल्द सुधार नहीं हुआ तो किसी भी समय बड़ा हादसा हो सकता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!