मध्य प्रदेशमैहरराज्य

गरीबों ठेला टपरा फुटपाथ व्यापारी भाइयों के साथ की जा रही अन्यायपूर्ण कार्यवाही बर्दास्त नहीं,होगी आरपार की लड़ाई:- विकास त्रिपाठी।

जनपद उपाध्यक्ष विकास त्रिपाठी ने कहा कि मैहर नगरपालिका क्षेत्र में विगत महीनों से अतिक्रमण हटाए जाने की बेतरतीब बिना उनकी समुचित व्यवस्था किए कार्यवाही की जा रही है यह विधि सम्मत भी नहीं है साथ ही मानवीय आधार पर भी उचित प्रतीत नहीं होता।

शहर को व्यवस्थित किए जाने के उद्देश्य से यदि अतिक्रमण हटाया जाना आवश्यक ही है तो पहले ये फुटपाथ और ठेला व्यवसायियों को उचित स्थान की व्यवस्था किया जाना आवश्यक है। जिन्हें हम अतिक्रमणकारी कह मान रहे है उनके लिए सबसे पहले स्थान का चयन किया जाना वहां पानी बिजली की व्यवस्था कर उन्हें सुनियोजित ढंग से व्यवस्थित कराया जाना साथ ही उक्त स्थान के निर्धारण का अनाउसमेंट करना इसके बाद उन्हें हटाए जाने की प्रक्रिया की जानी चाहिए।

हटाते वक्त उनके ठेला तोड़ देना उनका सामान फल सब्जी आदि की जप्त करना नुकसान कर देना मानवीयता का परिचय नहीं है बेचारे गरीब उस समान से अपने परिवार का भरण पोषण करते है इसलिए उन्हें उनके परिवारों को भूखा रखना उचित नहीं। जानकारी के अनुसार नगरपालिका के कर्मचारी बाजार क्षेत्र में व्यापारियों से व्यक्तिगत रंजिश की वजह से अभद्रता करते है मारपीट अभद्रता कर कर्मचारी होने का फायदा व्यापारियों पर मुकदमे दर्ज करा रहे है यह उचित नहीं तत्काल ऐसे मामलों में रोक लगे साथ ही किए मुकदमे वापस लिए जाय। जिन व्यापारियों के फल सब्जी फेंके गए नष्ट किए गए ठेले तोड़े गए उनकी भरपाई नगरपालिका द्वारा कराई जाय। विगत माह ब्रिज के नीचे दोनों तरफ कंक्रीट कराए जाने के नामपर अतिक्रमण हटाया गया लेकिन महीने बीत जाने के बाद वहां कंक्रीट का कार्य नहीं किया गया जिसे तत्काल कराया जाय।

विकास त्रिपाठी ने कहा कि ज्ञापन के माध्यम से आग्रह किया जाता है कि मानवीय संवेदनाओं को दृष्टिगत रखते हुए उक्त सभी मामलों में हस्तक्षेप कर अतिशीघ्र निराकरण कराया जाय नहीं तो अग्रिम दिनांक का निर्धारण कर बृहद अनिश्चित कालीन जन आंदोलन जनहित में किए जाने हेतु हम विवश होंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!