टॉप न्यूज़राज्यरीवा
Trending

रीवा कांग्रेस पार्टी के जिला अध्यक्ष राजेंद्र शर्मा एवं कांग्रेस पार्टी के पूर्व गुढ़ विधानसभा प्रत्याशी कपीध्वज सिंह के नेतृत्व में रायपुर ब्लॉक अंतर्गत न्याय सत्याग्रह के संदर्भ में बैठक आयोजित की गई

बैठक में कांग्रेस पार्टी के जिला अध्यक्ष राजेंद्र शर्मा एवं गुढ़ विधानसभा पूर्व प्रत्याशी कपिध्वज सिंह के द्वारा भाजपा सरकार को जमकर कोशा

रीवा कांग्रेस पार्टी के जिला अध्यक्ष राजेंद्र शर्मा एवं कांग्रेस पार्टी के पूर्व गुढ़ विधानसभा प्रत्याशी कपीध्वज सिंह के नेतृत्व में रायपुर ब्लॉक अंतर्गत न्याय सत्याग्रह के संदर्भ में बैठक आयोजित की गई
बैठक में कांग्रेस पार्टी के जिला अध्यक्ष राजेंद्र शर्मा एवं गुढ़ विधानसभा पूर्व प्रत्याशी कपिध्वज सिंह के द्वारा भाजपा सरकार को जमकर कोशा

 

♦खबर विस्तार से आपको बता दें की कांग्रेस कमेटी द्वारा आयोजित बैठक में कहा गया कि प्रदेश में 22 वर्षों से सत्तारूढ़ भाजपा की  सरकार किसान मजदूर युवा व्यापारी की ज्वलंत समस्याओं को हल करने में सर्वथा असफल रही है।

⏭प्रदेश के साथ-साथ रीवा जिले में कानून व्यवस्था चरमरा गई है जंगल राज स्थापित है सरकारी जमीनों एवं सरकारी विभागों में खुली लूट एवं भ्रष्टाचार किसान खाद के लिए परेशान आवारा पशुओं से हो रही चौपट फसल जनता की आवाज उठाने वालों पर सत्ता का रोब दिखा कर कांग्रेसियों के विरुद्ध फर्जी मुकदमा कायम करना अब भाजपा की नियत बन गई है आए दिन महिलाओं के साथ अत्याचार बलात्कार जैसी घटना होती रहती है बिजली की आंख मिचौली एवं भारी भरकम बिल तथा बिजली विभाग की मनमानी लूट खसोट से आमजन परेशान है जनता बेहाल है और सरकार कर्ज पर कर्ज लेकर के प्रदेश की जनता को बेहाल कर रही है।

⏩उक्त संदर्भ मे कपिध्वज सिंह के द्वारा यह भी कहा गया कि.. भाजपा सरकार का अत्याचार चरम पर है और अब समय आ गया है कि हम सड़क पर उतरकर भाजपा से दो-दो हाथ करने को तैयार है जब जिले में अत्याचार से हाहाकार मचा हो तो कांग्रेस पार्टी चुप कैसे बैठेगी इसलिए जिला कांग्रेस कमेटी शहर एवं ग्रामीण जिला के संयुक्त तत्वाधान में पद्मधर पार्क रीवा में निम्न मांगों को लेकर भाजपा का जनता के साथ अन्याय के खिलाफ न्याय सत्याग्रह कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है।
न्याय सत्याग्रह में देश-प्रदेश संभाग एवं जिले के वरिष्ठ नजन शामिल होने आ रहे हैं।

कांग्रेस पार्टी की प्रमुख मांगे.

1. पटरी से उतरी कानून व्यवस्था को चुस्त दुरुस्त किया जाए तथा आए दिन चोरी डकैती हत्या जैसे जगन्नाथ अपराधों पर अंकुश लगाया जाए।
2. कांग्रेस जनों के ऊपर लगाए जा रहे फर्जी मुकदमों को वापस लिया जाए
3. महिलाओं के ऊपर आए दिन हो रहे अत्याचार बलात्कार व चेन स्नैचिंग आदि से सुरक्षा की जावे तथा अपराधियों पर कड़ी कार्यवाही की जाए
4. किसानों को डीएपी एवं यूरिया खाद तत्काल उपलब्ध कराई जाए तथा किसानों को बिचौलियों द्वारा नकली खाद बीज की लूट से निजात दिलाई जाए
5. ऐरा मावेशियों से किसानों की फसल बर्बादी को रोका जाए
6. किसानों को 24 घंटे बिजली प्रदान की जाए जले ट्रांसफार्मर शीघ्र बदले जाएं
7. आमजन को स्वास्थ्य सुविधाएं दिलाने के लिए व्यापक प्रबंध किए जाएं
8. सरकारी कामकाज में निचले स्तर से लेकर ऊपर तक मची लूट एवं भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाया जाए
9. नशे की अवैध कारोबार पर रोक लगाई जाए ताकि युवा पीढ़ी व परिवारों को नष्ट होने से बचाया जा सके
10. नदी नालों को अवैध अतिक्रमण समाप्त कराया जाए ताकि बाढ़ जैसी स्वनिर्मित आपदा से शहर को बचाया जा सके
11. लाडली बहनाओं को वादे के मुताबिक सरकार ₹3000 देना तत्काल शुरू करें लाडली बहन योजना से काटे गए लाखों नाम के साथ-साथ नई लाडली बहनाओं के नाम भी जोड़ा जाए।

▶रायपुर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के बैठक में उपस्थित रहे प्रमुख रूप से… वरिष्ठ कांग्रेस नेता हरिशंकर शुक्ला,कांग्रेस कमेटी के ब्लॉक अध्यक्ष पद्मदीप शुक्ला राजेश तिवारी राजीव लोचन तिवारी गिरवर पांडे विनोद उपाध्याय विनोद मिश्रा सहित कई वरिष्ठ नेता उपस्थित रहे

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!