jabalpurक्राइममध्य प्रदेशराज्य

MP News: जबलपुर से अफगान नागरिक गिरफ्तार, फर्जी दस्तावेजों से बनवाया भारतीय पासपोर्ट, रैकेट का खुलासा

फर्जी दस्तावेजों से बनवाया भारतीय पासपोर्ट, रैकेट का खुलासा

MP News:

जबलपुर से अफगान नागरिक गिरफ्तार, फर्जी दस्तावेजों से बनवाया भारतीय पासपोर्ट, रैकेट का खुलासा

मध्यप्रदेश एटीएस ने जबलपुर से एक अफगान नागरिक को गिरफ्तार किया है, जिसने फर्जी दस्तावेजों के जरिए भारतीय पासपोर्ट भी बनावा रखा हैं। वह पिछले 10 साल से अवैध रूप से भारत में रह रहा था और अफगान नागरिकों के लिए भी पासपोर्ट बनवाने का रैकेट चला रहा था। जांच में अब तक 10 लाख रुपये के लेनदेन और 20 संदिग्ध मामलों की जानकारी मिली है।

 

मध्यप्रदेश की एंटी टेररिज्म स्क्वाड (ATS) ने जबलपुर से अफगानिस्तान के एक नागरिक सोहबत खान को गिरफ्तार किया है। उस पर फर्जी दस्तावेजों के जरिए भारतीय पासपोर्ट बनवाने और अफगान नागरिकों के लिए पासपोर्ट बनवाने का रैकेट चलाने का आरोप है। पुलिस मुख्यालय से मिली जानकारी के अनुसार, सोहबत खान पिछले 10 साल से जबलपुर में अवैध रूप से रहा रहा था और उसने एक स्थानीय महिला से शादी भी कर ली। उसने न केवल खुद के लिए फर्जी दस्तावेजों के आधार पर भारतीय पासपोर्ट बनवा चुका है, बल्कि पश्चिम बंगाल और छत्तीसगढ़ में रह रहे अपने अफगान दोस्तों के लिए भी फर्जी पते पर दस्तावेज तैयार कर पासपोर्ट बनवाए। इस काम के लिए उसने पैसे भी लिए।

ATS को अब तक ऐसे करीब 20 अफगान युवकों की जानकारी मिली है, जिनके पासपोर्ट जबलपुर के फर्जी पते से बनवाने के प्रयास किए जा रहे थे। सोहबत ने 2015 में जबलपुर से ड्राइविंग लाइसेंस और 2020 में भारतीय पासपोर्ट बनवाया। जांच में अब तक करीब 10 लाख रुपये के लेन-देन की जानकारी मिली है।

अब तक दो अफगान नागरिक, अकबर और इकबाल, के नाम पर जबलपुर के फर्जी पते से पासपोर्ट बन चुके हैं। जांच में उन लोगों की पहचान भी की जा रही है, जिन्होंने फर्जी दस्तावेज तैयार किए, पुलिस सत्यापन में मदद की और पोस्ट ऑफिस से फर्जी पते पर पासपोर्ट दिलवाए। ATS ने इस मामले में दो अन्य लोगों को भी गिरफ्तार किया है। इसमें दिनेेश गर्ग और महेन्द्र कुमार सुखदान हैं। दिनेश गर्ग जबलपुर में वन विभाग में फॉरेस्ट गार्ड है और पिछले दो साल से कलेक्टर कार्यालय के निर्वाचन प्रकोष्ठ में तैनात था। महेन्द्र कुमार कटंगा क्षेत्र का निवासी है। फिलहाल एटीएस आरोपी सोहबत खान से पूछताछ कर रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!