मैहर बरही मार्ग पर सड़क मरम्मत हेतु क्षेत्रवासियों ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन*
मैहर-बरही मुख्य मार्ग की जर्जर स्थिति व लगातार हो रहे दुर्घटनाओं के संदर्भ में सड़क पर साइड सोल्डर एवं गड्ढों की मरम्मत को लेकर गौरव जायसवाल के नेतृत्व में क्षेत्र वासियों ने कलेक्टर महोदया को ज्ञापन सौंपा

*मैहर बरही मार्ग पर सड़क मरम्मत हेतु क्षेत्रवासियों ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन*
मैहर-बरही मुख्य मार्ग की जर्जर स्थिति व लगातार हो रहे दुर्घटनाओं के संदर्भ में सड़क पर साइड सोल्डर एवं गड्ढों की मरम्मत को लेकर गौरव जायसवाल के नेतृत्व में क्षेत्र वासियों ने कलेक्टर महोदया को ज्ञापन सौंपकर आग्रह किया गया है कि मैहर-बरही मुख्य मार्ग की स्थिति अत्यंत ही दयनीय व खस्ताहाल हो चुकी है। इस मार्ग पर जगह-जगह बड़े-बड़े गड्ढे बन गए हैं, जिससे आए दिन दोपहिया व चार पहिया वाहन चालकों के लिए जान का जोखिम बना रहता है। इस खराब सड़क की वजह से अब तक कई लोग दुर्घटना का शिकार हो चुके हैं, जिनमें कई की स्थिति गंभीर रही है। इस मार्ग का उपयोग प्रतिदिन हजारों ग्रामीण, छात्र, व्यापारी व आम नागरिक करते हैं, किंतु सड़क की मरम्मत ना होने के कारण जनता को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
हम क्षेत्रवासी निम्नलिखित मांगें रखते हैं: जिनमें
1. मैहर-बरही मार्ग सड़क पर साइड सोल्डर एवं गड्ढों को अति शीघ्र मरम्मत कराई जाए।
2. सड़क निर्माण के लिए जिम्मेदार टोल ठेकेदार व MPRDC सहित संबंधित विभाग पर को निर्देशित किया जाए।
3. आगे किसी दुर्घटना से पहले इस मार्ग को सुरक्षित बनाया जाए।शासकीय
यहां देखे: संदीपनी स्कूल मैहर प्राचार्य करते हैं अभद्रता
ज्ञापन उपरांत श्री गौरव ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि टोल ठेकेदार रोड मेंटेनेंस के नाम पर जगह जगह उसूली करता है और सड़क की हालत खस्ताहाल पड़ी हुई हैं जगह जगह गड्ढे एवं साइड सोल्डर न होने से आय दिन हादसों की वजह से कई जाने जाती हैं। यदि समय रहते रोड की मरम्मत नहीं हुई तो आगे भी हादसे होते रहेंगे। इसके साथ ही आगे कहा कि प्रशासन अगर टोल प्रबंधक एवं एमपीआरडीसी सहित संबंधित विभाग को कार्यवाही हेतु निर्देशित नहीं करता तो, हम क्षेत्रवासी आंदोलन के लिए बाध्य होंगे जिसकी समस्त जिम्मेदारी प्रशासन की होगी। ज्ञापन सौंपने में जहां आदर्श जायसवाल, अर्पित पटेल, अभी, शत्रुध्न पटेल, कान्हा ठाकुर, अभिषेक, दीपक, राहुल, गोलू पटेल, भगवानदीन साकेत, सुरेंद साकेत, सोनू,मथुरा, विक्रम सिंह सहित समस्त क्षेत्र वासी उपस्थित रहे।




