गुढ़मध्य प्रदेशराज्यरीवालोकल न्यूज़

गुढ़ में तिरंगा यात्रा कल 12 बजे से

गुढ़ नगर में कल दोपहर 12 बजे से पीएम श्री शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय गुढ़ के प्रांगण से तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी, जो नगर के प्रमुख मार्गों से होते हुए बस स्टैंड में समाप्त होगी।

गुढ़ में तिरंगा यात्रा कल 12 बजे से

गुढ़ (अखंड सत्ता) — गुढ़ नगर में कल दोपहर 12 बजे से पीएम श्री शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय गुढ़ के प्रांगण से तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी, जो नगर के प्रमुख मार्गों से होते हुए बस स्टैंड में समाप्त होगी।

शासन के निर्देशानुसार नगर परिषद के मुख्य नगर पालिका अधिकारी श्री के.एन. सिंह ने सभी विभागों और शैक्षणिक संस्थानों को पत्र लिखकर तिरंगे के साथ यात्रा में शामिल होने का आग्रह किया है।

तिरंगा यात्रा में प्रशासनिक अधिकारीगण अनुविभागीय अधिकारी राजस्व अनुभाग गुढ़ डॉ.अनुराग तिवारी,तहसीलदार अरुण कुमार यादव, नायब तहसीलदार महिमा पाठक सहित भारतीय जनता पार्टी मंडल गुढ़ के पदाधिकारी, कार्यसमिति सदस्य, बूथ अध्यक्ष, मोर्चा-प्रकोष्ठ पदाधिकारी, स्थानीय जनप्रतिनिधि और पार्टी कार्यकर्ता शामिल होंगे। नगर परिषद अध्यक्ष डॉ. अर्चना सिंह एवं मंडल अध्यक्ष गुढ़ अनंत कुमार गुप्ता ने नगरवासियों, नगर के सभी विद्यालयों के स्टाफ, समाजसेवियों, व्यापारी बंधुओं, विभिन्न राजनीतिक दलों के कार्यकर्ताओं तथा पुलिस विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारियों से तिरंगा यात्रा में शामिल होने की अपील की है।और सुरक्षा हेतु बल तैनाती हेतु पत्र लिखा गया है

उक्त संबंध में नगर परिषद द्वारा आवश्यक प्रबंध किए गए हैं।कार्यक्रम की समाप्ति उपरांत मिष्ठान वितरित किया जाएगा

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!