मध्य प्रदेशमैहरराज्यलोकल न्यूज़

ग्राम पंचायत डेल्हा में भ्रष्टाचार के खिलाफ उपसरपंच की शिकायत पर नहीं हो रही कार्यवाही

उपसरपंच जितेंद्र पाठक द्वारा पिछले एक माह से जनपद सीईओ , sdm मैहर , एवं जिला पंचायत सतना में आवेदन दिए गए फिर भी नहीं हो रही कार्यवाही

ग्राम पंचायत डेल्हा में भ्रष्टाचार के खिलाफ उपसरपंच की शिकायत पर नहीं हो रही कार्यवाही

मैहर जनपद अंतर्गत ग्राम पंचायत डेल्हा में विभिन्न विकास कार्यों में भारी अनिमितता एवं बिना कार्यों के राशि आहरण की उच्च स्तरीय जॉच हेतु  उपसरपंच जितेंद्र पाठक द्वारा पिछले एक माह से जनपद सीईओ , sdm मैहर , एवं जिला पंचायत सतना में आवेदन दिए गए फिर भी नहीं हो रही कार्यवाही।

यह भी पढें: 4 साल का आश्वासन, फिर भी नहीं हटा अतिक्रमण – मऊगंज सीतापुर PWD मंदिर पर प्रशासन लाचार

उपसरपंच जितेंद्र पाठक का आरोप है कि ग्राम डेल्हा में चल रहे विकास कार्यों के पर कई प्रकार की अनियमितताएं सामने आ रही है। न तो निर्माण समितियों का गठन किया गया है। और न ही ग्रामवासियों या पंचो को कार्यों की जानकारी दी जाती है। मासिक बैठके बंद कमरे में चहेते व्यक्तियों के साथ की जाती है। जो पारदर्शिता के सिद्धांतो के विपरीत है। इसकी शिकायत जितेंद्र पाठक द्वारा श्रीमान् मुख्यकार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत मैहर से दिनांक 03.07.2025 एवं श्रीमान् अनुविभागीय राजस्व मैहर दिनांक 15.07.2025 व 18.07. 2025 को लिखित पत्र के माध्यम से की थी, किन्तु आज दिनांक तक कोई भी निराकरण या जाँच नहीं हुई।

कमलेश तिवारी की रिपोर्ट

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!