गुढ़मध्य प्रदेशराज्यरीवालोकल न्यूज़

भ्रष्टाचार की नई बुलंदियों को छूता ग्राम पंचायत बड़ागांव

जनपद पंचायत रायपुर कर्चुलियान क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत बड़ागांव सरपंच भारत कोरी, सचिव प्रवीण सिंह द्वारा किया गया भ्रष्टाचार, दस्तबेजों से सच्चाई निकाल कर आई सामने

गुढ़ ब्रेकिंग

भ्रष्टाचार की नई बुलंदियों को छूता ग्राम पंचायत बड़ागांव

जनपद पंचायत रायपुर कर्चुलियान क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत बड़ागांव सरपंच भारत कोरी, सचिव प्रवीण सिंह द्वारा किया गया भ्रष्टाचार, दस्तबेजों से सच्चाई निकाल कर आई सामने

 

ग्राम पंचायत बड़ागांव सरपंच-सचिव की मिलीभगत से पंचायत के खाते से समर्सिबल पंप के लिए निकाली गई राशि और बोर में नहीं डाला गया मोटर पंप, निकाली गई राशि को लेकर की गई शिकायत

ग्राम पंचायत के पंचों ने अपना मासिक मानदेय ना मिलने पर की शिकायत

ग्राम पंचायत बड़ागांव का कार्यालय हमेशा बंद रहता है इसको लेकर की गई शिकायत

ग्राम पंचायत बड़ागांव टोला सिलचट वार्ड क्रमांक 5 की पंच रज्जू बाई केवट और ग्राम वासियों द्वारा बताया गया कि हमारे घर के समक्ष एक हैंडपंप है उस हैंडपंप से वार्ड वासियों को पानी की पूर्ति नहीं हो पा रही थी इसलिए पंच रज्जू बाई केवट ने पिछले साल 15 अगस्त के दरमियान जो ग्रामसभा हुई थी उसमें पंच रज्जू बाई केवट द्वारा प्रस्ताव दिया गया था कि पंचायत द्वारा वार्ड 5 के बोर में एक समर्सिबल मोटर पंप डलवा दिया जाए लेकिन आज दिनांक तक उस बोर में मोटर नहीं डाली गई उन्होंने बताया कि इसके विपरीत हमको कुछ माह पूर्व पता चला कि पंचायत के खाते से सरपंच और सचिव ने मिलकर सिंगल फेस समर्सिबल मोटर पंप लल्लू केवट जो पंच रज्जू बाई केवट के पति हैं के घर के पास, नाम से 30000 की रासि कुछ महीने पहले निकाल कर जय कष्टहर नाथ मशीनयरी को पेमेंट किया गया है लेकिन सबमर्सिबल पंप का कहीं आता-पता नहीं है और ना ही उस बोर डाला गया है जिसके जिसके नाम से बिल लगाया गया है

ग्रामीणों की पानी की उपयोगिता को समझते हुए PHE विभाग द्वारा बोर का खनन करवरकर हैंडपंप संचालन किया गया था जो विगत 6 माह से खराब पड़ा हुआ है जिसकी शिकायत पंच रज्जू केवट के घर के सदस्यों द्वारा जनप्रतिनिधि वा विभागीय कर्मचारी को दी गई लेकिन सुनवाई न होने की वजह से सीएम हेल्पलाइन में शिकायत की गई जिसका शिकायत नंबर 33354074 है लेकिन हैंडपंप की मरम्मत आज तक नहीं की गई है

रज्जू बाई और ग्रामीण वासियों को दस्तावेजों से पता चला और उन्होंने बताया कि ग्राम पंचायत बड़ागांव के खाते से अनेकों सबमर्सिबल पंप खरीदे गए लेकिन जिस जगह के लिए खरीदे गए हैं उसमें नहीं डाले गए हैं और पंचों का मासिक मानदेय पिछले कुछ वर्षों से नहीं दिया गया है

इन सभी बातों को लेकर वार्ड क्रमांक 5 की पंच रज्जू बाई केवट ने ग्राम वासियों को लेकर जिला पंचायत सदस्य लालमणि त्रिपाठी वा जिला पंचायत सीईओ एवं कलेक्टर महोदय से शिकायत की

साथ ही अपने उद्बोधन में कहा कि जब पंचायत के सदस्य के साथ ही ऐसी लूट हो रही है पंचायत कर्मियों द्वारा तो अन्य ग्राम वासियों के साथ कितना अत्याचार किया जाता होगा ये तो जांच का विषय है

गीता तिवारी की रिपोर्ट

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!