नशे के खिलाफ 'आप' यूथ विंग की हुंकार, अम्बेडकर चौक पर जोरदार प्रदर्शन*
जिले में बढ़ रहे नशे के अवैध व्यापार के विरुद्ध आप यूथ विंग सतना ने मंगलवार को जोरदार प्रदर्शन कर प्रशासन और समाज को चेताया।

*नशे के खिलाफ ‘आप’ यूथ विंग की हुंकार, अम्बेडकर चौक पर जोरदार प्रदर्शन*
*सतना, 5 अगस्त।*
जिले में बढ़ रहे नशे के अवैध व्यापार के विरुद्ध आप यूथ विंग सतना ने मंगलवार को जोरदार प्रदर्शन कर प्रशासन और समाज को चेताया। कार्यक्रम की शुरुआत आप जिला कार्यालय से हुई,जहां बड़ी संख्या में युवाओं ने आम आदमी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।
इसके पश्चात युवाओं ने *आम आदमी पार्टी यूथ विंग के प्रदेश सचिव देवांशू द्विवेदी एवं जिलाध्यक्ष हर्ष बागरी* के नेतृत्व मे एक रैली के रूप में नशे के खिलाफ जनजागरूकता का संदेश देते हुए शहर के मुख्य मार्गों से होते हुए डॉ. भीमराव अंबेडकर प्रतिमा, सेमरिया चौक पर पहुंचकर प्रदर्शन किया। इस दौरान युवाओं ने “नशा मुक्त सतना”, “कोरेक्स और टेबलेट माफियाओं पर कार्रवाई करो”, जैसे नारों से माहौल को जागरूकता से भर दिया।
कार्यक्रम में आम आदमी पार्टी मध्यप्रदेश के प्रदेश संगठन मंत्री श्री जितेन्द्र चौरसिया, जिला अध्यक्ष डॉ. अमित सिंह,यूथ विंग के प्रदेश उपाध्यक्ष निशांत श्रीवास्तव,यूथ विंग के संयुक्त सचिव राहुल सिंह परिहार,जिला उपाध्यक्ष सुखेन्द्र सिंह, ओबीसी विंग के जिलाध्यक्ष इंजी नरेन्द्र कनौजिया,जिला कार्यालय प्रभारी बीरेंद्र सहाय सक्सेना,जिला संयुक्त सचिव विजय शंकर द्विवेदी,ओबीसी विंग के जिला उपाध्यक्ष मनीष सिंह,यूथ विंग के हर्ष पाण्डेय,अजय सिंह अज्जू,अर्पित पाण्डेय रामपुर, शिवम बिसेन,चित्रांश द्विवेदी,विक्रम सिंह,सत्यम सिंह,शुभ सिंह,अभिराज सिंह,स्वस्तिक पायाशी,विकाश सिंह,रवि सिंह , बदल सिंह,शुभम सिंह,पुष्पराज सिंह, सत्यम पांडे,अंशुल अग्रहरि , शिवम सिंह,आंशिक सिंह,नपेंद्र सिंह,आदित्य सिंह,अर्णव कुशवाहा , शिवम गुप्ता,दीपक वर्मा,कारण सिंह,अंकित सिंह सहित कई वरिष्ठ पदाधिकारी मौजूद रहे। वक्ताओं ने नशे के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की और प्रशासन से आग्रह किया कि जिले में कोरेक्स, प्रतिबंधित टेबलेट और अन्य मादक पदार्थों की बिक्री पर तत्काल रोक लगाई जाए।
जिला यूथ विंग के *अध्यक्ष हर्ष बागरी* ने कहा कि यदि प्रशासन शीघ्र ठोस कार्रवाई नहीं करता है,तो आंदोलन को और व्यापक रूप दिया जाएगा।
वहीं आप के *युवा नेता हर्ष पाण्डेय* ने कहा कि जिला प्रशासन नशे के खिलाफ अभियान चला कर सिर्फ दिखावा कर रही हैं जबकि गली गली में नशा का कारोबार धड़ल्ले से चल रहा है। और प्रशासन मूक दर्शक बनी हुई हैं।
*आम आदमी पार्टी सतना*




