Uncategorized

MP News: अघोरी बनकर काशी से कामाख्या तक डाला डेरा, साधु के भेष में छिपा था हेरोइन तस्कर, उज्जैन में गिरफ्तार

साधु के भेष में छिपा था हेरोइन तस्कर, उज्जैन में गिरफ्तार

MP News:

अघोरी बनकर काशी से कामाख्या तक डाला डेरा, साधु के भेष में छिपा था हेरोइन तस्कर, उज्जैन में गिरफ्तार

राजस्थान पुलिस ने उज्जैन से 46 लाख की हेरोइन तस्करी के आरोप में फरार पूर्णराम शर्मा उर्फ पूर्ण अघोरी को गिरफ्तार किया है। आरोपी ढाई साल से फरार था और अघोरी साधु का भेष लेकर धार्मिक शहरों में छिपता फिर रहा था। पुलिस ने उसे मुखबिर की सूचना पर उज्जैन से पकड़ा। आरोपी पर NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज है।

धार्मिक नगरी उज्जैन से राजस्थान पुलिस ने एक अघोरी को गिरफ्तार किया है। जो अपनी पहचान छुपाकर यहां रह रहा था। अघोरी की तलाश राजस्थान पुलिस को पिछले ढाई साल से थी। इसीलिए पुलिस को मुखबिर से जैसे ही इस बारे में खबर लगी पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए अघोरी को गिरफ्तार कर लिया।

यह है मामला
राजस्थान के हनुमानगढ़ जिले की टाउन पुलिस ने 46 लाख रुपये की हेरोइन तस्करी के मामले में ढाई साल से फरार इनामी बदमाश को गिरफ्तार किया है। आरोपी पूर्णराम शर्मा उर्फ पूर्ण अघोरी (40) अघोरी साधु का भेष बनाकर पुलिस को चकमा दे रहा था। पुलिस ने उस पर पांच हजार रुपये के इनाम की घोषणा की थी और आखिरकार मुखबिर की सूचना पर उसे धर दबोचा।

देश के कई धार्मिक स्थानों पर डाला डेरा
बताया जाता है कि मार्च 2023 में टाउन पुलिस ने 115 ग्राम हेरोइन (चिट्टा) के साथ तीन आरोपियों नवीन, ताराचंद और सुरेंद्र उर्फ छिंदा को पकड़ा था। पूछताछ में उन्होंने बताया कि यह मादक पदार्थ उन्होंने पूर्णराम शर्मा से खरीदा गया था। इसके बाद से पूर्णराम फरार हो गया और पुलिस उसकी तलाश में जुटी थी। उसने अपनी पहचान छिपाने के लिए अघोरी साधु का रूप धर लिया और देश के कई धार्मिक स्थानों पर छिपता रहा।

पहले भी कई मामले हैं दर्ज
पूर्णराम श्रीगंगानगर का रहने वाला है और उसके खिलाफ पहले भी मादक पदार्थ तस्करी के कई मामले दर्ज हैं। उसने पूछताछ में बताया कि वह 2021 से 2023 तक ऐलनाबाद में रहकर हेरोइन बेचने का धंधा करता था। पुलिस अब उससे और जानकारी जुटा रही है, ताकि इस तस्करी के नेटवर्क का पर्दाफाश हो सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!