सीएमओ की लापरवाही ने ले ली मासूम की जान दोषियों पर हो कड़ी कार्रवाई -धर्मेश घई रोमी भईया*
मामला मैहर का टेलीफोन एक्सचेंज वार्ड क्रमांक 14 मैहर की जर्जर दीवार गिरने से हुई मासूम बालिका की मृत्यु से मन आक्रोश और शोक से भरा हुआ है जिला

*सीएमओ की लापरवाही ने ले ली मासूम की जान दोषियों पर हो कड़ी कार्रवाई -धर्मेश घई रोमी भईया*
*🚨 कृष्णा द्विवेदी 🚨*
*निर्भीकता से कोई समझौता नहीं*
मामला मैहर का टेलीफोन एक्सचेंज वार्ड क्रमांक 14 मैहर की जर्जर दीवार गिरने से हुई मासूम बालिका की मृत्यु से मन आक्रोश और शोक से भरा हुआ है जिला कांग्रेस के अध्यक्ष धर्मेश घई ने कहा की यह कोई सामान्य दुर्घटना नहीं बल्कि नगर पालिका प्रशासन की घोर लापरवाही और असंवेदनशीलता का सीधा परिणाम है। यह उल्लेखनीय है कि वार्ड पार्षद श्रीमती मंजू गुप्ता द्वारा दिनांक 15 जुलाई 2025 को एक लिखित पत्र के माध्यम से सीएमओ को पूर्व सूचना दी गई थी, जिसमें स्पष्ट रूप से चेताया गया था कि यह दीवार अत्यंत जर्जर स्थिति में है और कभी भी गिर सकती है, जिससे जानमाल का बड़ा नुकसान हो सकता इसके बावजूद मुख्य नगर पालिका अधिकारी सीएमओ द्वारा इस पत्र को नजरअंदाज किया गया। समय रहते कार्रवाई नहीं की गई, और परिणामस्वरूप एक मासूम बच्ची को अपनी जान से हाथ धोना पड़ा जिला कांग्रेस पार्टी इस हृदयविदारक घटना की उच्चस्तरीय न्यायिक जांच की मांग करती है और यह स्पष्ट करती है कि दोषी अधिकारियों पर तत्काल निलंबन व अपराधित प्रकरण दर्ज करना चाहिए पीड़ित परिवार को अधिकतम रुपये का मुआवज़ा प्रदान कियाअन्य जर्जर भवनों, दीवारों एवं संरचनाओं की त्वरित जांच की जाए ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकी जा सके। हम इस दुख की घड़ी में पीड़ित परिवार के साथ खड़े हैं और न्याय के लिए अंतिम स्तर तक लड़ेंगे। यह केवल एक बच्ची की मौत नहीं, बल्कि एक पूरे सिस्टम की असफलता है जिसे अब बदलना होगा




