क्राइममध्य प्रदेशराज्यलोकल न्यूज़

रीवा : अमहिया थाना पुलिस ने कार्यवाही करते हुए 5000 रूपये के इनामी व हत्या के प्रयास के आरोपी को किया गिरफ्तार*

5000 रूपये के इनामी व हत्या के प्रयास के आरोपी को किया गिरफ्तार*

*रीवा : अमहिया थाना पुलिस ने कार्यवाही करते हुए 5000 रूपये के इनामी व हत्या के प्रयास के आरोपी को किया गिरफ्तार*

 

🛑 *रीवा : अमहिया क्राईम न्यूज़*

रीवा पुलिस अधीक्षक विवेक सिंह एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती आरती सिंह के निर्देशन में तथा नगर पुलिस अधीक्षक- 1 रीवा श्रीमती डा. रितु उपाध्याय के मार्गदर्शन में… अमहिया थाना प्रभारी उनि शिवा अग्रवाल ने थाना स्टाफ के साथ मिलकर घटना स्थल लोटस टावर के सामने मेन रोड़ के किनारे खुटेही रीवा में फरियादी (पीड़ित) दीपक पाण्डेय S/O हरिचरण पाण्डेय उम्र 28 वर्ष निवासी वार्ड क्रमाक 11 सिरमौर थाना सिरमौर जिला रीवा के साथ लोहे की रॉड और बेल्ट से मारपीट कर बेहोशी की हालत में छोड़कर भाग जाने वाले आरोपियों के विरुद्ध अमहिया थाना पुलिस ने अपराध कि धारा- 296(2),109(1), 115(2),351(2), 3(5) बीएनएस कायम कर विवेचना में लिया, और आरोपियों की पता तलास हेतु टीम गठित कर अलग अलग स्थानों में दबिश दी गई,

जिसमें *आरोपी -* अंकुल तिवारी पिता कौशलेष तिवारी उम्र 19 वर्ष निवासी ग्राम बगदरा थाना सगरा जिला रीवा को पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर दिया है, जहां से न्यायालय द्वारा जेल भेज दिया गया है,

*इस कार्यवाई में महत्वपूर्ण भूमिका..*

अमहिया थाना प्रभारी उनि शिवा अग्रवाल, उनि आर.एन बागरी, विकास तिवारी, शंकरदत्त जैसवाल एवं आरक्षक रामलाल वर्मा की सराहनीय भूमिका रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!