क्राइममऊगंजमध्य प्रदेशलोकल न्यूज़

नईगढ़ी थाना पुलिस ने नशे के विरुद्ध कार्यवाही कर शराब तस्करों से 6 पेटी अवैध शराब जब्त कर 2 आरोपियो को किया गिरफ्तार*

मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम चिल्ल चौराहे के पास पहुचकर नाकाबंदी ‏कर आरोपी को दबोचा

*नईगढ़ी थाना पुलिस ने नशे के विरुद्ध कार्यवाही कर शराब तस्करों से 6 पेटी अवैध शराब जब्त कर 2 आरोपियो को किया गिरफ्तार*

🛑 *मऊगंज : नईगढ़ी समाचार*

मऊगंज : पुलिस अधीक्षक दिलीप कुमार सोनी के निर्देशन एवं अति. पु.अधी. विक्रम सिंह परिहार, एसडीओपी मऊगंज श्रीमती सचि पाठक के मार्गदर्शन मे.. नईगढ़ी थाना प्रभारी जगदीश ठाकुर मय हमराह स्टाफ के दिनाँक 21/07/25 को मुखबिर व्दारा सूचना प्राप्त हुई कि एक लाल रंग की कार क्र. MH 04 DY 3419 चिल्ल तरफ से नईगढी तरफ आ रही है, जिसमे अवैध रूप से भारी मात्रा मे शराब लोड है,

मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम चिल्ल चौराहे के पास पहुचकर नाकाबंदी ‏कर आरोपी को दबोचा जहाँ एक लाल रंग की कार क्र. MH 04 DY 3419 चिल्ल तरफ से नईगढी तरफ आती दिखाई दी, जिसकी घेराबंदी की गई, वही आरोपी पुलिस को देख गाड़ी से भागने का प्रयास किया लेकिन पकड़े गए, पुलिस की पूछताछ में *आरोपी -* ने अपना नाम पुष्पेन्द जायसवाल निवासी वार्ड क्र.14 सब्जी मंडी नईगढी थाना नईगढी जिला मऊगंज म.प्र. एवं दूसरा आरोपी विनोद कुमार साकेत निवासी खर्रा थाना नईगढी जिला मऊगंज का होना बताया,

आरोपियों से पूछताछ के बाद कार की तलास ली गई तो कार की डिग्गी मे कुल 06 पेटी खाखी रंग की देशी प्लेन मदिरा 300 शीशी, कुल 54 लीटर देशी प्लेन सफेद शराब जिसकी कुल कीमती 30000/- रूपए आँकी गई,

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से अवैध रुप से एक मोटोरोला कम्पनी का मोबाइल, लाल रंग की फिस्टा कार जप्त कर लिया है, एवं आरोपियों को गिरफतार कर न्यायालय में पेश कर दिया गया है,

पुलिस ने बताया कि… पूछताछ पर आरोपियों द्वारा जवा शराब दुकान से अवैध शराब लाना बताया गया, जिस प्रकरण में एक अन्य आरोपी की पता तलाश की जा रही है, पूरे मामले पर अपराध पंजीबध्द कर विवेचना मे लिया गया है,

*उक्त कार्यवाई टीम में…*

नईगढ़ी थाना प्रभारी जगदीश ठाकुर, उनि ए.पी.मिश्रा, उनि राजेन्द्र वर्मा, सउनि नारायण पाण्डेय, सउनि नरेन्द्र मिश्रा, प्र.आर. रामकुमार भास्कर, एवं आर. प्रकाश कुशवाहा की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!