टॉप न्यूज़मध्य प्रदेशराज्यरीवालोकल न्यूज़

गांव में नहीं थी सड़क तो मायके आई गर्भवती, बीच नदी में तड़पकर दी जान, अंतिम संस्कार के लिए भी 40 किमी का फेरा

मायके से ससुराल तक पहुंचने के लिए भी प्रियारानी के शव को संघर्ष करना पड़ा। प्रियारानी के जेठ का कहना है कि प्रियारानी के पहले से एक बेटा है। वह करीब आठ से नौ महीने की गर्भवती थी। बाढ़ के चलते अस्पताल पहुंचने में काफी दिक्कतें आईं।

  1. मृतिका प्रियारानी के पहले से एक बेटा है।
  2. वह करीब आठ से नौ महीने की गर्भवती थी।
  3. बाढ़ में अस्पताल पहुंचने में परेशानी आई।

रीवा। जिले के तहसील जवा के बरहटा गांव में भारी वर्षा के कारण एक गर्भवती महिला की मौत हो गई। उफनती नदी पार करते समय महिला का वाहन फंस गया और दो घंटे तक फंसे रहने के बाद उसकी तड़प कर मौत हो गई। जवा तहसील में हालात यह हैं कि यहां सभी नदियां और नाले उफान पर है। ऐसे में अब रीवा के लिए यह बारिश जानलेवा हो चुकी है।

यह है पूरी घटना

दरअसल यहां के जवा तहसील के भनिगंवा गांव की रहने वाली प्रिया रानी कोल जो कि सोनू कोल की पत्नी थी। उसकी प्रेगनेंसी के दौरान अचानक तबीयत बिगड़ गई। स्वजन उसे जवा अस्पताल लेकर जा रहे थे। इसी दौरान रास्ते में महना नदी उफान में थी। इसलिए सभी लोग नदी के एक तरफ ही अटके रहे। इसी दौरान करीब एक दो घंटे तक प्रियारानी कोल परेशान होती रही और दर्द से कराहती रही। हालांकि इस दौरान गांव के ही डाॅक्टर (झोलाछाप) को बुलाकर लाया गया और महिला को दिखाया गया, डाॅक्टर ने महिला को देखा और मृत बताया, तभी परिवार वाले किसी तरह प्रिया रानी को मायके से ससुराल ले गए।

40 किलोमीटर का दुखद सफर

वहीं मायके भनिगंवा से ससुराल महिलो गांव जाने में 40 किलोमीटर का सफर तय करना पड़ा। वहीं दुर्भाग्य देखिए मायके से ससुराल तक पहुंचने के लिए भी प्रियारानी के शव को संघर्ष करना पड़ा। प्रियारानी के जेठ का कहना है कि प्रियारानी के पहले से एक बेटा है। वह करीब आठ से नौ महीने की गर्भवती थी। बाढ़ के चलते अस्पताल पहुंचने में काफी दिक्कतें आईं। ससुर सुरेश कुमार ने बताया कि बाढ़ के चलते उफान आने के कारण परिवार करीब 40 किलोमीटर का चक्कर काटकर शव को मायके से ससुराल लेकर आया। ससुराल में भी न होने के कारण शव को बड़ी मुश्किल से ले जाकर उसका अंतिम संस्कार किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!