vidhishaमध्य प्रदेशराज्य

MP News: विदिशा में डबल मर्डर, शादीशुदा महिला के साथ उसकी बेटी का भी कत्ल, जानें क्या है वजह

शादीशुदा महिला के साथ उसकी बेटी का भी कत्ल, जानें क्या है वजह

MP News:
विदिशा में डबल मर्डर, शादीशुदा महिला के साथ उसकी बेटी का भी कत्ल, जानें क्या है वजह

 

विदिशा के गंजबासौदा के वार्ड क्रमांक 8 से दिल दहला देने वाली एक डबल मर्डर की वारदात सामने आई है। यहां 36 वर्षीय महिला रामसखी कुशवाह और उसकी तीन वर्षीय बेटी मानवी कुशवाह की गला दबाकर बेरहमी से हत्या कर दी गई। पुलिस ने इस सनसनीखेज मामले में महिला के प्रेमी राजा उर्फ अनुज विश्वकर्मा को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस के अनुसार, रामसखी अपने पति से अलग होकर बीते कुछ समय से आरोपी अनुज विश्वकर्मा के साथ रह रही थी। दोनों के बीच अक्सर विवाद होते रहते थे। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आपसी झगड़े के चलते आरोपी ने पहले महिला और फिर उसकी मासूम बच्ची की गला दबाकर हत्या कर दी। हत्या इतनी खामोशी से की गई कि आस-पास के लोगों को भनक तक नहीं लगी।

घटना की सूचना मिलते ही गंजबासौदा पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। कुछ ही घंटों में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। विदिशा जिले के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रशांत चौबे ने पुष्टि की कि महिला का अपने पति से विवाद चल रहा था और वह अनुज के साथ रह रही थी। पूछताछ में यह भी सामने आया है कि हत्या के पीछे आपसी विवाद ही मुख्य कारण हो सकता है।

इस दोहरे हत्याकांड ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है। पुलिस अब यह जानने की कोशिश कर रही है कि हत्या की असली वजह क्या थी और क्या इसमें किसी और की भी संलिप्तता है। फिलहाल आरोपी से गहन पूछताछ जारी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!