शासकीय प्राथमिक शाला बंशीपुर बरहा में अराजकता का माहौल - प्रभात विद्यालय परिसर में गोबर फैला हुआ है, मवेशी खुलेआम घूम रहे हैं, और स्कूल के मास्टर साहब कक्षा में आराम फरमा रहे हैं यानी गहरी नींद में सोते पाए गए
शासकीय प्राथमिक शाला बंशीपुर बरहा में अराजकता का माहौल

शासकीय प्राथमिक शाला बंशीपुर बरहा में अराजकता का माहौल – प्रभात
विद्यालय परिसर में गोबर फैला हुआ है, मवेशी खुलेआम घूम रहे हैं, और स्कूल के मास्टर साहब कक्षा में आराम फरमा रहे हैं यानी गहरी नींद में सोते पाए गए
मैहर :
विद्यालय बना गोशाला, मास्टर साहब गहरी नींद में रहेगे तो शिक्षा का मंदिर स्कूल अच्छे परिणाम नहीं ला पाएगा ।
कांग्रेस अध्यक्ष प्रभात द्विवेदी ने कड़ी प्रतिक्रिया देते हुये कहा कि शिक्षा का मंदिर अब भरतीय जनता पार्टी सरकार में मज़ाक बन चुका है शासकीय प्राथमिक शाला बंशीपुर बरहा में जो हालात देखने को मिला वह न केवल शिक्षा व्यवस्था बल्कि प्रशासनिक निष्क्रियता पर भी गंभीर सवाल खड़े करते हैं।
विद्यालय परिसर में गोबर फैला हुआ है, मवेशी खुलेआम घूम रहे हैं, और स्कूल के मास्टर साहब कक्षा में आराम फरमा रहे हैं यानी गहरी नींद में सोते पाए गए।इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें साफ देखा जा सकता है और स्कूल परिसर मानो किसी गोशाला में तब्दील हो चुका है।
इस शर्मनाक स्थिति का दोषी कौन है प्रभात द्विवेदी ने आरोप लगाया कि यह शिक्षा का मंदिर नहीं, प्रशासन की असफलता का प्रतीक बन गया है। बच्चों के भविष्य से ऐसा खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। अगर जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो कांग्रेस आंदोलन करेगी।
उन्होंने आगे कहा कि यह घटना न केवल शिक्षकों की उदासीनता को उजागर करती है बल्कि पूरे शिक्षा विभाग की विफलता की प्रतीक है। प्रभात द्विवेदी ने क्षेत्रीय शिक्षा अधिकारी एवं कलेक्टर से तत्काल जांच कर दोषियों के खिलाफ निलंबन की कार्रवाई की मांग की है।
स्थानीय ग्रामीणों में भी गहरी नाराज़गी है। एक अभिभावक ने बताया कि स्कूल में न पढ़ाई होती है, न कोई अनुशासन है।
प्रशासन की चुप्पी क्या किसी बड़ी दुर्घटना का इंतजार कर रही है?
शिक्षा मंत्री और जिला कलेक्टर इस पर संज्ञान ले।




