मध्य प्रदेशराज्यरीवा

लीला साहू ने एक बार फिर सांसद से लगाई गुहार, कहा- मेरा नौवां महीना है, अब भेजिए हेलीकॉप्टर

काफी समय से कर रही हैं सड़क बनवाने की मांग-:

लीला साहू ने एक बार फिर सांसद से लगाई गुहार, कहा- मेरा नौवां महीना है, अब भेजिए हेलीकॉप्टर

सीधी। मध्य प्रदेश के सीधी जिले में अपने गांव की सड़क बनवाने की मांग वीडियो जारी करके करने के बाद चर्चा में आई यूट्यूबर लीला साहू का सोमवार को एक वीडियो सामने आया। इसमें वह कह रही हैं कि गर्भवती होने के कारण मेरी तबीयत ठीक नहीं है। गर्भकाल के नौ माह पूरे हो गए हैं। सांसद जी, आप बोले थे कि जरूरत पड़ने पर हेलीकाप्टर भेजकर उठवा लेंगे। अब हेलीकाप्टर भेजकर उठवा लीजिए।

डॉक्टर की टीम ने लीला साहू का किया चेकअप-:
हालांकि, बाद में लीला साहू ने यह भी बताया कि अस्पताल की एक एंबुलेंस मेरे घर आई थी। डॉक्टर की टीम ने चेकअप किया। चूंकि गांव की सड़क का काम चल रहा है। ऐसे में, अब घर तक आसानी से एंबुलेंस पहुंच गई है। हम आसानी से जिला अस्पताल तक पहुंच जाएंगे।

काफी समय से कर रही हैं सड़क बनवाने की मांग-:
बता दें कि यूट्यबर लीला साहू द्वारा अपने गांव के सामने की खराब पड़ी लगभग 10 किलोमीटर लंबी सड़क बनवाने की मांग यह कहकर की गई थी कि वह और गांव की अन्य महिलाएं गर्भवती हैं, सड़क खराब होने के कारण प्रसव के लिए अस्पताल तक जाने में उनको दिक्कत होगी।

सांसद ने भी दी थी प्रतिक्रिया-:
इस पर करीब एक सप्ताह पहले सीधी के भाजपा सांसद डॉ. राजेश मिश्रा ने प्रतिक्रिया में कहा था कि वह (गर्भवती लीला साहू) प्रसव की तारीख बता दें तो हम पहले ही उठवा लेंगे। हमारी सरकार सक्षम है और एयर एंबुलेंस की सुविधा भी है। इस पर सांसद के बयान की काफी किरकरी हुई थी। लीला साहू ने सवाल भी उठाया था कि सांसद जी कितनी महिलाओं को एयरलिफ्ट कराओगे।

श्रेय लूटने में जुटे भाजपा-कांग्रेस-:
इसके अलावा तीन-चार दिन पहले पूर्व नेता प्रतिपक्ष व चुरहट से कांग्रेस विधायक अजय सिंह राहुल ने अपने खर्च पर खड्डी खुर्द गांव की खराब सड़क पर मुरम डलवाकर कच्ची सड़क बनवाने का काम शुरू करा दिया। भाजपा-कांग्रेस में श्रेय लूटने की होड़ भाजपा के जिला उपाध्यक्ष प्रमोद द्विवेदी ने अपने फेसबुक पेज पर लिखा कि खड्डी खुर्द में जो सड़क का कार्य चल रहा है, वह कार्य सांसद के निर्देश पर जल निगम द्वारा कराया जा रहा है।

जल निगम के नीरव अग्रवाल ने खुद सांसद पुत्र डॉ. अनूप मिश्रा को जीपीएस टैग की गई तस्वीरें साझा की हैं, फिर भी कुछ लोग यह झूठ में फैला रहे हैं कि सड़क का कार्य चुरहट विधायक द्वारा कराया जा रहा है, यह भ्रामक जानकारी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!