मध्य प्रदेशराजनीतिलोकल न्यूज़

भाजपा सरकार विरोधी गतिविधियां सीएमओ के चैंबर में संचालित!

पूरे दिन पार्टी विरोधी व्यक्तियों का रहता है जमावड़ा

गुढ़  – नगर परिषद गुढ़ एक बार फिर चर्चाओं में है। यहां पदस्थ मुख्य नगर पालिका अधिकारी श्री के एन सिंह पर गंभीर आरोप लग रहे हैं कि वे भारतीय जनता पार्टी की सरकार विरोधी गतिविधियों में लिप्त हैं। जानकारी के अनुसार, सीएमओ कार्यालय में दिनभर भाजपा विरोधी नेताओं और लोगों का जमावड़ा लगा रहता है, जिससे नगर परिषद का प्रशासनिक वातावरण प्रभावित हो रहा है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि कोई आम नागरिक सीएमओ से मिलने जाए, तो या तो उन्हें मुलाकात का मौका नहीं मिलता या फिर मिल भी गए तो संतोषजनक जवाब नहीं दिया जाता। सीएमओ का रवैया बेहद असहयोगात्मक और राजनीतिक पूर्वाग्रह से ग्रसित बताया जा रहा है।

बताया जा रहा है कि सीएमओ श्री सिंह स्वयं कहते हैं, “दिसंबर में मुझे सेवा निवृत्त होना है, मेरा कोई कुछ नहीं बिगाड़ सकता, न ट्रांसफर हो सकता है और न कार्रवाई। मैं जैसे काम करता हूं, वैसे ही करूंगा, जिसे जो करना है कर ले।”

इस तरह के कथनों से नगर की जनता में रोष व्याप्त है और भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता भी इस व्यवहार से आहत हैं। अब देखना यह है कि जिम्मेदार प्रशासनिक अधिकारी पर इस तरह के आरोपों के बाद उच्चाधिकारियों की ओर से क्या कदम उठाए जाते हैं।

कमलेश तिवारी की रिपोर्ट

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!